ब्रेकिंग
सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..सांप देखकर 6 साल की बच्ची की मौत, सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम, घर में पसरा मातम पटना में पहली बार 2 से 4 सितंबर तक होगा भव्य कृष्णोत्सव, दही-हांडी विजेता को मिलेगा ₹2.51 लाख रुपये का ईनाम DCLR कंचन झा और घरेलू नौकर को निगरानी ने 2 लाख रुपये के साथ दबोचा, 13.82 लाख कैश और नई वाशिंग मशीन भी बरामदझुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए: मांग पूरी होने पर पटना में खुशी से झुमने और गाने लगे छात्रTRE-4 परीक्षा और छात्र शिकायतों पर सम्राट सरकार का बड़ा एक्शन, 10 अहम फैसलों का ऐलान; जानिए..

'भारत रत्न' अटल बिहारी वाजपेयी को मिली पटना में जगह, बीजेपी सांसद बोले- हम सरकार के शुक्रगुजार

PATNA: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर उन्हें पटना में जगह मिल गयी है। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण म

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA:  पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर उन्हें पटना में जगह मिल गयी है। राजधानी पटना के पाटलिपुत्र पार्क में उनकी आदमकद प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। वहीं अटल जी की प्रतिमा स्थापित करने पर बीजेपी सांसद ने सरकार का शुक्रिया अदा किया है।

पाटलिपुत्र पार्क में स्थापित प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया साथ ही उन्होनें पार्क का भी उद्घाटन किया।कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश कुमार समेत तमाम नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर पटना में उनकी प्रतिमा के अनावरण के मौके पर भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा कि बिहार में अटल जी की प्रतिमा नहीं थी। सरकार ने इसका उद्घाटन कर बड़ा काम किया है। हम सभी बिहार सरकार के शुक्रगुजार हैं।वहीं  भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कर सीएम नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री को सच्ची श्रद्धांजलि दी है।

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती के मौके पर हुए इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सुशील मोदी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव सहित कई विधायक मौजूद रहे। 

टैग्स