ब्रेकिंग
बाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गएबाढ़ में 4 युवकों की संदिग्ध मौत की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे मंत्री विजय सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा..बिहार में पूरी तरह से फेल है शराबबंदी सहरसा में पुलिस बनकर साइबर ठगी, दिल्ली में बेटी के आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने का डर दिखाकर 1.13 लाख ठगेमोतिहारी में तेजाब कांड: पति-पत्नी और ढाई साल के मासूम पर फेंका एसिड, सूद के विवाद में किया हमला 6 साल का वायरल बॉय आदित्य पटना में धरना पर बैठा, पुलिस पर माता-पिता से मारपीट का लगाया आरोप, पीएम मोदी से की कार्रवाई की मांगपटना में दिनदहाड़े ATM काटने की कोशिश, पटेल नगर में दो युवक पकड़े गए

भाई वीरेंद्र का बीजेपी पर हमला: “लालू और परिवार तक ही सीमित है उनकी राजनीति, JDU भी एक साल में खत्म”

राष्ट्रीय जनता दल के नेता भाई वीरेंद्र ने खगड़िया में बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उनका कहना है कि बीजेपी अपने सहयोगियों को निगल जाती है और बिहार में JDU का अस्तित्व भी खतरे में है।

बिहार न्यूज
बीजेपी अंग्रेजों की एजेंट पार्टी
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने खगड़िया में बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति केवल लालू यादव और उनके परिवार तक ही सीमित है। उनके अनुसार, बीजेपी अपने सहयोगियों को निगल जाती है, जिसका उदाहरण महाराष्ट्र और उड़ीसा है, और अब बिहार भी इसी क्रम में शामिल होने वाला है।


भाई वीरेंद्र ने कहा कि बिहार में एक साल के भीतर जदयू का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। उन्होंने नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केवल सांसद और विधायक होने से राजनीति नहीं चलती, इसलिए नीतीश जी की राजनीति अब खत्म हो जाएगी।


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी अंग्रेजों की एजेंट पार्टी है और देश से उन्हें कोई प्रेम नहीं है। भाई वीरेंद्र के अनुसार, बीजेपी की यह रवैया और रणनीति बिहार की राजनीतिक समीकरणों को भी प्रभावित कर रही है।