ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR✦राजस्व कर्मचारी साहब की ‘गजब मेहरबानी’, खुद गायब; प्राइवेट आदमी चला रहा था डोंगल… VIDEO वायरल होते ही सस्पेंड✦मतगणना केंद्र पर भिड़े जन सुराज और कांग्रेस के काउंटिंग एजेंट, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया✦Bihar MLC Result : दरभंगा से सारण तक जन सुराज का दम! MLC चुनाव के शुरुआती रुझानों में सुरेश राय-अफाक अहमद आगे✦21 लाख फॉलोअर्स, लेकिन चुनाव में मिले सिर्फ 33 वोट, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की करारी हार✦सिवान में विसर्जन जुलूस के दौरान अश्लील गानों पर बवाल, 101 नामजद समेत 250 से ज्यादा लोगों पर FIR

मुर्गे का खून और टूटी चूड़ियों से रची हत्या की साजिश... 21 दिन बाद मुंबई में ऐसे मिली तीन बच्चों की मां

Bihar Crime News: बिहार के भागलपुर में एक महिला के लापता होने और हत्या की आशंका के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। घटनास्थल पर खून, चाकू और टूटी चूड़ियां मिलने से पुलिस भी जांच में जुट गई थी, लेकिन 21 दिन बाद महिला मुंबई में सकुशल मिली। आखिर...

मुर्गे का खून और टूटी चूड़ियों से रची हत्या की साजिश... 21 दिन बाद मुंबई में ऐसे मिली तीन बच्चों की मां
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Crime News: भागलपुर में तीन बच्चों की मां के लापता होने के मामले ने पुलिस को भी उलझा दिया. घर के पास खून के निशान, चाकू, बिखरे बाल और टूटी चूड़ियां मिलने के बाद महिला की हत्या की आशंका जताई गई थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो 21 दिन बाद महिला मुंबई में जिंदा मिली. पूछताछ में सामने आया कि महिला ने अपनी हत्या का झूठा नाटक रचने के लिए मुर्गे का खून और टूटी चूड़ियों का इस्तेमाल किया था.


मामला पीरपैंती के ईशीपुर थाना क्षेत्र के मूवी गांव का है. यहां 5 अक्टूबर की रात तीन बच्चों की मां अचानक घर से गायब हो गई थी. अगले दिन 6 अक्टूबर की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि महिला की हत्या कर शव गायब कर दिया गया है. सूचना मिलते ही ईशीपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की.


जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से कुछ खून की बूंदें, एक चाकू, बिखरे बाल और टूटी हुई चूड़ियां मिलीं. इन सबूतों को देखकर शुरुआती तौर पर महिला की हत्या की आशंका जताई गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ टू स्नेह सेतु की मौजूदगी में डॉग स्क्वाड और एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए.


मुंबई में जिंदा मिली महिला

पुलिस ने मामले की जांच आगे बढ़ाई तो तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के जरिए महिला के मुंबई में होने की जानकारी मिली. इसके बाद पुलिस ने उसे वहां से सकुशल बरामद कर लिया. पुलिस की सूचना के बाद महिला के स्वजन मुंबई पहुंचे और उसे वापस घर लेकर आए.


पूछताछ में महिला ने बताया कि उसने सुनियोजित तरीके से घर छोड़ने और अपनी हत्या का नाटक रचने की योजना बनाई थी. इसके लिए उसने बाजार से एक मुर्गा खरीदा और उसे चाकू से काटकर उसका खून घर में गिरा दिया. इसके बाद उसने टूटी चूड़ियां और बाल भी घटनास्थल पर इस तरह बिखेर दिए, जिससे लोगों को उसकी हत्या किए जाने का शक हो.


महिला ने पुलिस को बताया कि देवर के कहने पर पड़ोस के एक युवक ने उसे स्टेशन तक छोड़ा था. वहां से वह ट्रेन से पटना पहुंची. महिला के अनुसार, पटना में देवर के नहीं मिलने के बाद उसने मुंबई जाने वाली ट्रेन पकड़ ली और मुंबई चली गई.


पुलिस के अनुसार, महिला के परिजन उसके देवर से बातचीत करने का विरोध करते थे. इसके बावजूद महिला करीब एक वर्ष से उससे बातचीत कर रही थी. मामले में महिला के पिता ने आरोपी देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस अब इस पूरे घटनाक्रम में देवर और अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.