ब्रेकिंग
जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा✦जियो मार्ट, फ्लिपकार्ट और बिग बास्केट के गोदाम में सरकारी छापेमारी में भारी गड़बड़ी पक़ड़ी गई, कबूतर के बीट के बीच रखा था खाने-पीने का सामान, लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी✦चारा घोटाला केस में 25 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, CBI ने लखनऊ रेलवे स्टेशन से दबोचा✦सीवान पटाखा ब्लास्ट मामले में बड़ा एक्शन, जामो बाजार थानाध्यक्ष और चौकीदार सस्पेंड; तीन मौत की पुष्टि✦मजाक नहीं तो और क्या है...? रिश्वत नहीं लेने की फिर से शपथ लेंगे बिहार के अफसर-कर्मी, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश✦बिहार में बड़ा हादसा: पटाखा बनाने के दौरान ब्लास्ट, पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा

बिहार में गंगा दिखाने लगी रौद्र रूप, देखते ही देखते नदी में समा गया 100 साल पुराना मंदिर; इलाके को खाली करने का आदेश

भागलपुर के राघोपुर में गंगा के तेज कटाव से करीब 100 साल पुराने चैती दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर नदी में समा गए। हालात को देखते हुए प्रशासन ने प्रभावित इलाके को खाली कराने और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कार्रवाई तेज कर दी है।

Bihar Flood Alert
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Flood Alert: भागलपुर के राघोपुर में गंगा का रौद्र रूप लगातार तबाही मचा रहा है. भीषण कटाव की वजह से करीब एक सदी पुराने चैती दुर्गा मंदिर और हनुमान मंदिर देखते ही देखते गंगा की तेज धार में समा गए. जिस जगह वर्षों से श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी थी, वहां अब सिर्फ गंगा की उफनती धारा नजर आ रही है. 



मंदिर के भरभराकर नदी में समाने का मंजर देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर की डीएम अलंकृता पांडे मौके पर पहुंचीं और प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया।



इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कटाव और राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली। डीएम अलंकृता पांडे ने बताया कि कटाव से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों और ऊंचे इलाकों में ले जाया जा रहा है साथ ही जिन लोगों के मकान कटाव प्रभावित क्षेत्र में हैं उनसे सुरक्षित स्थान पर चले जाने की अपील की जा रही है। 



प्रशासन की टीम लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। वहीं राघोपुर में गंगा की तेज धारा के कारण कटाव का खतरा लगातार बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। लगातार माइकिंग कर लोगों को कटाव से दूर रहने की अपील की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता