ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

वाह रे बिहार पुलिस! वसूली करते हुए एक जिले से पहुंच गई दूसरे जिला, ग्रामीणों ने पकड़ा तो छूट गया पसीना

BHAGALPUR : बिहार की पुलिस पर अक्सर अवैध वसूली को लेकर आरोप लगते रहे हैं। ऐसी कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं जिसमें पुलिस के जवान अवैध वसूली करते नजर आते हैं लेकिन इस बार मामला थो

वाह रे बिहार पुलिस! वसूली करते हुए एक जिले से पहुंच गई दूसरे जिला, ग्रामीणों ने पकड़ा तो छूट गया पसीना
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार की पुलिस पर अक्सर अवैध वसूली को लेकर आरोप लगते रहे हैं। ऐसी कई तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं जिसमें पुलिस के जवान अवैध वसूली करते नजर आते हैं लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग है। मामला बांका के धनकुंड थाने से जुड़ा है। धनकुंड थाने के पुलिसकर्मियों पर दूसरे जिले में जाकर अवैध वसूली करने का आरोप लगा है।


दरअसल, बांका के धनकुंड थाने के पुलिसकर्मियों को भागलपुर जिले के सन्हौला थाना क्षेत्र में वसूली करते पाया गया है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह बांका जिले के धनकुंड थाने के पुलिसकर्मी भागलपुर जिला के सन्हौला थाना क्षेत्र में घुसकर अवैध वसूली कर रहे थे। जब इसकी भनक वहां के ग्रामीणों को लगी तो वे आक्रोशित हो गए और अवैध वसूली कर रहे पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।


पहले तो पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों को वर्दी का धौंस दिखाया लेकिन जब उन्हें पता चला कि उनका भेद खुल चुका है तो ग्रामीणों से माफी मांगने लगे। बता दें कि इस इलाके में कोयला और बालू का अवैध कारोबार धड़ल्ले से किया जाता है। पुलिस इन अवैध कारोबारियों से मोटा रकम वसूल करती है। ग्रामीणों ने पुलिस के आला अधिकारियों से अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है।

टैग्स