ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

वफादार कुत्ते के लिए मालिक ने सजाई अर्थी, अनोखे तरीके से निकली 'ब्राउनी' की अंतिम यात्रा

PURNIYA : पूर्णिया जिले से एक अनोखी तस्वीर सामने आ रही है जहां एक परिवार ने अपने कुत्ते की मौत होने के बाद हिंदू रीति रिवाज से उसके अंतिम विदाई कर पशु प्रेम की अनूठी मिसाल पे

वफादार कुत्ते के लिए मालिक ने सजाई अर्थी, अनोखे तरीके से निकली 'ब्राउनी' की अंतिम यात्रा
First Bihar
2 मिनट

PURNIYA : पूर्णिया जिले से एक अनोखी तस्वीर सामने आ रही है जहां एक परिवार ने अपने कुत्ते की मौत होने के बाद  हिंदू रीति रिवाज से उसके अंतिम विदाई कर पशु प्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है.  बता दें कि केनगर प्रखंड के कुंवारा पंचायत के रामनगर में समर शैल नेशनल पार्क के संस्थापक हिमकर मिश्रा ने फार्म व ड्यूटी के संरक्षक के लिए अनेक किस्म के कुत्ते पाल रखे हैं इसमें से एक ब्राउनी नाम का कुत्ता था जो लगभग पिछले 15 सालों से उनके पास था लेकिन उसकी मौत के बाद परिवार ने अंतिम यात्रा निकाली.


इतना ही नहीं हिमकर मिश्रा ने बताया कि जिस जगह ब्राउनी को दफनाया गया है उस जगह उसकी याद में ब्राउनी स्मृति स्मारक बनाया जाएगा. उन्होंने बताया कि ब्राउनी सिर्फ कुत्ता नहीं बल्कि फार्म का रक्षक भी था. वह हम सभी की जिंदगी का एक हिस्सा था, जिसने पूरी वफादारी और इमानदारी से फार्म की रक्षा की और कभी किसी से कोई शिकायत नहीं की. 


ब्राउनी स्मारक स्थल को रंग बिरंगे फूलों से सजाकर ब्राउनी पार्क का नाम दिया जाएगा, जिसकी कवायद महज 8 दिनों के अंदर ही कर दी जाएगी. जो लोग आएंगे उन्हें स्मारक को दिखाने के साथ-साथ ब्राउनी के किस्से को भी सुनाया जाएगा. हिमकर मिश्रा ने बताया कि ब्राउनी उनके घर के सदस्य जैसा था. 15 साल पहले पुणे में कुत्ते का छोटा बच्चा खरीदकर भोपाल में रखा गया था. वह इंडियन शीप ब्रीड का डॉग था. आज उसकी मौत से पूरा परिवार मायूस है.