ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

TRAIN NEWS: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू

BHAGALPUR: जमालपुर-सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। पैसेंजर ट्रेन चलाकर ट्रेनों का परिचान शुरू किया गया। ब्रिज संख्या 195 बरियारपुर के पास गाटर में बा

TRAIN NEWS: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: जमालपुर-सुल्तानगंज-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया गया। पैसेंजर ट्रेन चलाकर ट्रेनों का परिचान शुरू किया गया। ब्रिज संख्या 195 बरियारपुर के पास गाटर में बाढ़ का पानी सट जाने के कारण पिछले दो दिनों से इस रूट पर सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे के द्वारा परिचालन बंद किया गया था और आज जलस्तर में आई कमी के बाद फिर से ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है।


दरअसल जमालपुर सुल्तानगंज रेलखंड के बरियारपुर रतनपुर के पास पुल संख्या 195 पर बाढ़ के पानी का अधिक दबाव हो जाने के कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से दो दिनों से ट्रेनों का परिचालन बंद था। जिसे आज फिर से शुरू कर दिया गया है।  वही इस रेल खंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद रेल यात्रियों को राहत मिलेगी। वही मिली जानकारी के अनुसार मुंगेर के मालदा डिवीजन में आने वाले भागलपुर-जमालपुर रेल खंड की अप और डाउन दोनों लाइन पर सुल्तानगंज और रतनपुर के बीच ट्रैक को फिट कर दिया गया है।


 इसके बाद इस रेल खंड पर आज मंगलवार की शाम जमालपुर से भागलपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन को 30 किलोमीटर की रफ्तार से चला कर ट्रेनों के परिचालन को शुरू किया गया है। वही बताते चलें की दो दिनों से रतनपुर के पास पिलर संख्या 196 के गार्डन के नीचे गंगा के पानी के तेज बहाव के कारण ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया गया था। इस कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था और कई ट्रेनों को रूट बदल कर चलाया जा रहा था।   


जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। और रेल अधिकारी जलस्तर पर नजर रख रही थी। और वही आज जलस्तर में आई कमी के बाद अधिकारियों के द्वारा पूरी तरीके से जांच के बाद इस रेल खंड पर पैसेंजर ट्रेन को 30 किलोमीटर की रफ्तार से चलाकर ट्रेनों के परिचालन को शुरू कराया गया है। वही ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली है।

TRAIN NEWS: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरूTRAIN NEWS: रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, जमालपुर-भागलपुर रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन शुरू