ब्रेकिंग
इंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवादइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद

'तेरे बिना भी क्या जीना ...,' 8 महीने से जेल में बंद पति को देख बेहोश हुई पत्नी, सदमें में गई जान

BHAGALPUR : पति और पत्नी का रिश्ता काफी मजबूत होता है। अगर चोट पति को लगे दर्द पत्नी को भी होता है। ऐसा अक्सर कहा जाता है कि पति - पत्नी का संबंध सात जन्मों का होता है। अब यह तमाम

'तेरे बिना भी क्या जीना ...,' 8 महीने से जेल में बंद पति को देख बेहोश हुई पत्नी, सदमें में गई जान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : पति और पत्नी का रिश्ता काफी मजबूत होता है। अगर चोट पति को लगे दर्द पत्नी को भी होता है। ऐसा अक्सर कहा जाता है कि पति - पत्नी का संबंध सात जन्मों का होता है। अब यह तमाम बातें भागलपुर में सच होती हुई नजर आयी है। यहां एक महिला की मौत इस वजह से हुई की उसने अपने पति को जेल में बंद देखा। उसके बाद इस महिला को गहरा सदमा लगा और फिर इसकी मौत हो गई। 


दरअसल, भागलपुर के घोघा गोविंदपुर के रहने वाले गुड्डू यादव और घोघा जानीडीह की पल्लवी यादव की दो साल पहले शादी हुई थी। दोनों ने लव मैरिज किया था। दोनों के बीच रिश्ता काफी अच्छा रहा और पिछले आठ महीने से पल्लवी प्रेग्नेंट हो गई। लेकिन, बच्चे के जन्म से पहले महिला के साथ बड़ा हादसा हुआ  अब उसकी मौत हो गयी। 


बताया जा रहा है कि, महिला के पति का कुछ दिन पहले विनोद यादव से जमीन को लेकर विवाद हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद गुड्डू यादव को जेल भेजा गया था। वह बीते करीब आठ महीने से वह जेल में है। अब  उसकी पत्नी पल्लवी उससे मिलने पहुंची और अपने पति को जेल में बंद देख उसे बुरी तरह से सदमा लगा और वह गिरकर बेहोश हो गई। परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 


वहीं, इस मामले में गुड्डू के भाई विक्की यादव ने मीडिया से कहा कि पुलिस की मनमानी के चलते उसकी भाभी की जान गई है। उसके भाई को पुलिस ने पैसे लेकर जबरन जेल भेज दिया। विरोधी पैसे वाले हैं। उनसे पैसे लेकर पुलिस ने उनके भाई को जेल भेजा है। आज पूरा घर बिखर गया।  इसकी जिम्मेदार सिर्फ पुलिस है। वहीं पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए पति को सुरक्षा के बीच जेल से बाहर जाने की इजाजत दी गई। 


इधर, इस मामले को लेकर केंद्रीय कारा के जेल अधीक्षक मनोज कुमार ने फोन पर बात करते हुए कहा कि महिला पल्लवी यादव अपने पति गोविंद यादव उर्फ गुड्डू यादव से मिलने आई थी। इसी दौरान महिला की तबीयत बिगड़ी और वह वहीं जमीन पर गिर गई। महिला की मौत हो गई है। देखने से यह प्रतीत हुआ कि उसे हार्ट अटैक आया होगा।