ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सृजन घोटाला : फरार चल रहे बैंक मैनेजर ने किया सरेंडर

PATNA : बिहार के बहुचर्चित सृजन घोटाला केस में फरार चल रहे एक बैंक मैनेजर ने सरेंडर कर दिया है. इंडियन बैंक के पूर्व प्रबंधक दिलीप कुमार ठाकुर ने स्पेशल कोर्ट में सरेंडर

सृजन घोटाला : फरार चल रहे बैंक मैनेजर ने किया सरेंडर
Anamika
2 मिनट

PATNA : बिहार के बहुचर्चित  सृजन घोटाला केस में फरार चल रहे एक बैंक मैनेजर ने सरेंडर कर दिया है. इंडियन बैंक के पूर्व प्रबंधक दिलीप कुमार ठाकुर ने स्पेशल कोर्ट में सरेंडर किया है. भागलपुर जिले में हुए अरबों रुपए के सृजन घोटाला मामले में दिलीप कुमार ठाकुर फरार चल रहे थे.


इंडियन बैंक के पूर्व मैनेजर दिलीप कुमार ठाकुर ने सीबीआई के स्पेशल जज के कोर्ट में आत्मसमर्पण किया. दिलीप कुमार ठाकुर की तरफ से सरेंडर के बाद जमानत की अर्जी भी दाखिल की ग,ई लेकिन उस पर बात नहीं हो पाई. स्पेशल कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में लेने के बाद 9 अक्टूबर तक के लिए जेल भेजने का आदेश दे दिया है.


दिलीप कुमार ठाकुर पर आरोप है कि बैंक प्रबंधक रहते हुए उन्होंने साल 2014 से 2017 के बीच सरकारी राशि को सृजन के खाते में भेजा था. इसके बाद रीजन के कर्मियों के साथ मिलकर उन्होंने लगभग 15 करोड़ की बंदरबांट की. सीबीआई ने 25 अगस्त 2017 को इस मामले में केस दर्ज किया था और तब से दिलीप कुमार ठाकुर फरार चल रहे थे.