ब्रेकिंग
लुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलानलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजाछात्रों के मुख्यमंत्री आवास घेराव को RJD का समर्थन, तेजस्वी यादव का ऐलान

स्कूल में पढ़ाने के दौरान प्रिंसिपल से हो गया शिक्षिका को प्यार, पुलिस की मौजूदगी में हुई दोनों की शादी

BHAGALPUR: कहते हैं प्यार अंधा होता है यदि एक बार यह रोग किसी को लग जाए तो यह आसानी से छूटता नहीं है। ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर जिले में सामने आया है। जहां एक शिक्षिका

स्कूल में पढ़ाने के दौरान प्रिंसिपल से हो गया शिक्षिका को प्यार, पुलिस की मौजूदगी में हुई दोनों की शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: कहते हैं प्यार अंधा होता है यदि एक बार यह रोग किसी को लग जाए तो यह आसानी से छूटता नहीं है। ऐसा ही एक मामला बिहार के भागलपुर जिले में सामने आया है। जहां एक शिक्षिका स्कूल के प्रिसिंपल से ही प्यार कर बैठी। प्रिसिंपल भी लेडी टीचर को जान से ज्यादा चाहने लगे। दोनों के बीच प्यार ऐसा पनपा की प्रेमी युगल ने शादी करने का मन बना लिया। 


लेकिन इस शादी के लिए दोनों के परिवार वाले तैयार नहीं थे। लेकिन दोनों ने अपने माता-पिता और परिवार की परवाह किये बिना मंदिर में शादी रचा ली। दोनों ने पुलिस की मदद से शादी की। जिसके बाद दोनों ने अग्नि को साक्षी मानते हुए एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार किया और नये जीवन की शुरुआत की। दोनों की शादी तो मंदिर से हुई लेकिन विदाई थाने से हुई। 


इन दोनों के फैसले के आगे परिवार वालों को झूकना पड़ गया। दोनों शादी के पवित्र बंधन में बंध गये जिन्हें पुलिस वालों ने आशीर्वाद देकर थाने से विदा किया। यह पूरा मामला भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र का है जहां ईश्वरनगर में सरोज वर्मा का स्कूल है जिसमें झारखंड के गोड्डा की रहने वाली शुभांगी प्रियदर्शनी शिक्षिका के रुप में काम करती है। 


स्कूल में बच्चों को पढ़ाने के दौरान शिक्षिका और प्रिंसिपल के बीच प्यार हो गया। यह सब पांच साल से चल रहा था। दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार वालों को यह मंजूर नहीं था जिसके बाद इन दोनों ने पुलिस की मदद ली। जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों की शादी मंदिर में करवाई गयी। इस शादी की चर्चा इलाके में खूब हो रही है।  


टैग्स