ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

कार और ऑटो के भिडंत में गई 2 की जान, आधा दर्जन लोग घायल

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन सड़क हादसे में किसी की मौत न होती है। दूसरी तरफ इन बढ़ते हादसे के मद्देनजर सड़क परिव

कार और ऑटो के भिडंत में गई 2 की जान, आधा दर्जन लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में सड़क हादसा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जिस दिन सड़क हादसे में किसी की मौत न होती है। दूसरी तरफ इन बढ़ते हादसे के मद्देनजर सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा कुछ जगहों को चिन्हित भी किया जा रहा है। लेकिन, इसके बाबजूद हादसा कम नहीं हो रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है,जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गया है।


दरअसल,पुलिस जिला नवगछिया में भीषण सड़क हादसा हुआ। जहां कार और ऑटो के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसमें 2 लोगों की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए सभी को रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि,ऑटो नवगछिया जीरोमाइल से सवारी लेकर मोहनपुर की तरफ जा रही थी, तभी मधेपुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार से भिड़ंत हो गई।  जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। 


इस घटन में मृतकों की पहचान कटिहार के कुर्सेला निवासी भगीरथ साह के 50 वर्षीय पुत्र बसंत साह, पूर्णिया के मोहनपुर निवासी 45 वर्षीय सुबोध सिंह के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान चौसा मधेपुरा निवासी अमित कुमार, मुरली रंगरा के रणजीत कुमार, मोहनपुर पूर्णिया की शबनम देवी, मुरली रंगरा के दिलखुश कुमार, रुपौली पूर्णिया के अजय राय के रूप में हुई है। वहीं घटना के बाद मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमण्डल अस्पताल लाया गया। फिलहाल परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।