ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

सांप काटने के बाद गले में लटकाकर अस्पताल पहुंचा शख्स, देखते रह गये लोग, वीडियो वायरल

BHAGALPUR: सांप के काटने के बाद लोग काफी घबरा जाते हैं समझ में नहीं आता कि क्या करे? लोग यहां तक सोचने लगते हैं कि अब वो जीवित रहेगा या नहीं? लेकिन भागलपुर में एक अजीबोगरीब मा

सांप काटने के बाद गले में लटकाकर अस्पताल पहुंचा शख्स, देखते रह गये लोग, वीडियो वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: सांप के काटने के बाद लोग काफी घबरा जाते हैं समझ में नहीं आता कि क्या करे? लोग यहां तक सोचने लगते हैं कि अब वो जीवित रहेगा या नहीं? लेकिन भागलपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां सांप काटने के बाद एक शख्स बिना घबराये सांप का मुंह दबोच लिया और उसे गले में लटकाकर अस्पताल पहुंच गया। 


उसे देखकर अस्पताल में मौजूद मरीज, डॉक्टर और वहां के कर्मचारी हैरान रह गये। दरअसल सांप के काटने के बाद वो अस्पताल में इलाज कराने पहुंचा था। वो डॉक्टर के दिखाने के लिए गले में सांप लटकाकर अस्पताल पहुंचा था। डॉक्टर साहब यदि पूछेंगे की कौन सांप काटा है तो वह उसे दिखाएगा इसलिए सांप का मुंह दबोचकर उसे गले में लटकाकर अस्पताल पहुंचा था।


बताया जाता है कि मंगलवार की रात मीराचक में प्रकाश मंडल नाम के व्यक्ति को जहरीले सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उसने हिम्मत नहीं हारी। सांप का मुंह पकड़कर वो इलाज के लिए गंजी और लुंगी में ही मायागंज अस्पताल पहुंच गया।  वहां मौजूद लोग उनकी ओर अचंभित होकर देखने लगे। कुछ देर तक सांप हाथ में लेकर वह इमरजेंसी वार्ड में खड़ा रहा। 


इस दौरान अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। जिसके बाद वो अस्पताल की फर्श पर सांप के साथ लेट गया। उसकी हरकत को देख लोग भी दंग रह गये। फिर सांप को अलग रखने के बाद उसका इलाज किय गया। इस दौरान किसी ने उसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। 




टैग्स