ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

पुलिसवालों के जज्बे को सलाम, लॉकडाउन में बच्चों को पढ़ा कर कायम की मिसाल

BHAGALPUR : कोरोना संकट के दौर में पुलिस वाले कोरोना वॉरियर्स के तौर पर पूरे देश में हिम्मत के साथ इसका सामना करते दिखे। कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के बीच बेखौफ होकर ड्यूटी दी ताकि लोगों को इसके कहर

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR : कोरोना संकट के दौर में पुलिस वाले कोरोना वॉरियर्स के तौर पर पूरे देश में हिम्मत के साथ इसका सामना करते दिखे। कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी के बीच बेखौफ होकर ड्यूटी दी ताकि लोगों को इसके कहर से बचाया जा सके। लॉकडाउन में जहां पुलिसवालों का जज्बा सिरचढ़ कर बोलता दिखा। तरह-तरह की तस्वीरें सामने आयी वहीं भागलपुर से भी एक सुखद तस्वीर सामने आयी जिसे देखने पढ़ने के बाद आप को भी इन्हें सलाम करने का दिल करेगा। 




भागलपुर के नाथनगर थाना इलाके का रेलवे केबिन इस वक्त चलता फिरता पाठशाला बना हुआ है। रेलवे केबिन के पास पुलिस विभाग के चौकीदार सचिन और कुंदन की पाठशाला चल रही है। दरअसल इन दोनों की ड्यूटी यहां लगी है। ड्यूटी के दौरान कुछ बच्चों ने आकर पढ़ाने की नन्हीं अपील इनसे की जो इन्हें भा गयी। इन्होनें वहीं रेलवे लाइन के बगल में ही ड्यूटी के दौरान कुछ खाली समय निकाल कर पढ़ाना शुरु कर दिया। 


सचिन और कुंदन लॉकडाउन के दौरान पिछले दो महीने से इलाके के वैसे गरीब बच्चों को पढ़ा रहे हैं जिनका स्कूल अभी बंद है मां-बाप अनपढ़ है खुद उन्हें पढ़ा पाने में सक्षम नहीं हैं।रेल पटरी के बगल खाली जमीन पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ककहरा, स्लेट पेंसिल का खर्च भी ये दोनों उठा रहे हैं। बच्चों के लिए ये पुलिसवाले सर बन चुके हैं। सभी बच्चे पढ़ कर खुश है और पूरा गांव इनके जज्बे को सलाम कर रहा है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता