ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, वाहन मालिक के आंखों के सामने ही धू-धू कर जली कार, बाल-बाल बचे कार सवार

BHAGALPUR: रविवार की शाम अचानक सड़क पर फर्राटा भर रही एक कार में आग लग गई। जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना बा

ओवरब्रिज पर चलती कार में लगी आग, वाहन मालिक के आंखों के सामने ही धू-धू कर जली कार, बाल-बाल बचे कार सवार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: रविवार की शाम अचानक सड़क पर फर्राटा भर रही एक कार में आग लग गई। जिससे कार पूरी तरह जलकर खाक हो गयी। गनीमत रही कि इस हादसे में कार सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। घटना बाथ थाना क्षेत्र के बड़वा पुल की है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सुल्तानगंज के लॉज संचालक सुचित कुमार अपने दो रिश्तेदार मनोज और रंजन के साथ शंभूगंज थाना क्षेत्र परहरिया स्थित अपने पैतृक आवास जा रहे थे। तभी नवटोलिया गांव के बडुआ नदी के ओवरब्रिज पर हुंडई कार में अचानक आग लग गयी। गाड़ी का नंबर BR10AC5862 है। जिसमें अचानक आग लग गयी। कार में तीन लोग सवार थे। 


कार सवार सभी लोग सुल्तानगंज के रहने वाले है। आग लगने के दौरान किसी तरह तीनों कार से बाहर निकल गये जिससे तीनों की जान बची। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद कार में लगी पर काबू पाया गया। कार के मालिक सूचित कुमार ने बताया कि वे अपने साथियों के साथ सुल्तानगंज से पैतृक आवास परहरिया गांव जा रहे थे। 


इसी बीच क्षेत्र के बड़वा पुल पर गाड़ी से अचानक धुंआ निकलने लगा। जब तक वे कुछ समझ पाते तब तक आग भयावह हो गयी। किसी तरह कार में सवार लोग बाहर निकले। गाड़ी से निकलने के बाद नजदीकी थाने को इसकी सूचना दी गयी। लेकिन तब तक उनकी आंखों के सामने कार धू-धूकर जलने लगी और अग्निशमन की गाड़ी के पहुंचने से पहले ही कार जलकर पूरी तरह से खाक हो गयी। फिलहाल अगलगी के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। कार मालिक के लिखित आवेदन के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता