ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

नवगछिया में सड़क हादसे में खगड़िया के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत

BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के बीरबन्ना चौक पर यह हादसा हुआ है। मृतक दोनों युवकों की पह

नवगछिया में सड़क हादसे में खगड़िया के दो दोस्तों की दर्दनाक मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के नवगछिया में बाइक सवार दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी है। भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के बीरबन्ना चौक पर यह हादसा हुआ है। मृतक दोनों युवकों की पहचान खगड़िया के अलौली प्रखंड के जोगिया गांव निवासी मोहम्मद मुनीश के पुत्र मोहम्मद मिराज अली और विशुनदेव पासवान के पुत्र अनिकेत कुमार के रूप में हुई है। 


परिजनों ने बताया कि बीते रविवार को दोनों दोस्त अपनी पल्सर बाइक से दोपहर दो बजे मेला देखने के लिए बिहपुर के मांगन शाह दरगाह देखने आए थे और वापस खगड़िया लौट रहे थे तभी बिरबन्ना चौक के पास अहले सुबह करीब पांच बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गये। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भवानीपुर थाना पुलिस ने नारायणपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को मोबाइल पर इसकी सूचना दी। जिसके बाद शव का पोस्टमार्टम नवगछिया के अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। 


मृतक अनिकेत के परिजन ललन कुमार ने बताया कि एक साल पहले ही उसके पिता का निधन हुआ था। अनिकेत पांच बहनों पर एकलौता भाई था जो सब्जी का दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वही मृतक मोहम्मद मिराज अली के परिजनों ने बताया कि मृतक मिराज अली मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान चलाकर घर चलाता था। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता