ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, गोली लगने से एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

BHAGALPUR: भागलपुर के सुलतानगंज थानाक्षेत्र के उधाडीह रघुचक बहियार में भैस चराने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान किसी ने गोली चला दी। गोली एक व्यक्ति के ना

मवेशी चराने को लेकर दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, गोली लगने से एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर के सुलतानगंज थानाक्षेत्र के उधाडीह रघुचक बहियार में भैस चराने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान किसी ने गोली चला दी। गोली एक व्यक्ति के नाक में जा लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। वही गोली लगने से दूसरे पक्ष का व्यक्ति घायल हो गया जिसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बतायी जा रही है।  


ग्रामीणों की माने तो उधाडीह रघुचक बहियार में भैस चराने के दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई तभी एक पक्ष ने गोली चला दी। गोली श्रवण कुमार की नाक में जा लगी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। रंजीत प्रसाद सिंह के बेटे श्रवण कुमार उधाडीह गांव के रहने वाले थे जबकि दूसरा पक्ष पप्पू साह कटहरा पंचायत के रघुचक गांव का रहने वाला है। 


घटना की जानकारी जब लोकल पुलिस को लगी तब मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घायल पप्पू साह को ईलाज के लिये अस्पताल लाया गया। पप्पू साह की हालत गंभीर होता देख चिकित्सको ने उसे मायागंज रेफर कर दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस घटना से गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। फिलहाल पुलिस लोगों को शांत कराने और आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता