ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Bihar News: कोर्ट परिसर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, वकीलों की मौजूदगी में धूमधाम से हुई शादी; दिलचस्प है लव स्टोरी

Bihar News: बिहार के भागलपुर में एक प्रेमी युगल ने कोर्ट में शादी रचाई. वकीलों की मौजूदगी में यह शादी धूमधाम से संपन्न हुई.

Bihar News
प्यार की हुई जीत
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर में कोर्ट परिसर में हुई प्रेमी युगल की शादी चर्चा का विषय बन गई है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सामाजिक बंदिशों को पीछे छोड़ते हुए एक बार फिर सच्चे प्यार की जीत हुई है। 


दरअसल, भागलपुर सिविल कोर्ट परिसर के ठीक सामने उस वक्त सभी की नजरें ठहर गईं, जब रजौन थाना जिला बांका के निवासी उदय कुमार और कटिहार जिला की रहने वाली प्रियंका कुमारी ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया और दोनों सात जन्मों के लिए एक दूसरे के हो गए।


दोनों पिछले 7 साल से एक-दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन पारिवारिक विरोध के चलते शादी में रुकावटें आ रही थीं लेकिन आखिरकार दोनों ने अपने परिवार वालों को मना लिया और कोर्ट परिसर में एक पंडित की उपस्थिति में सात फेरे लिए।


इस विवाह को सम्पन्न कराने में अधिवक्ता मोना गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई। शादी को देखने के लिए कई वकील और स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे। उदय और प्रियंका ने इस मौके पर बताया कि वे बेहद खुश हैं और इस दिन को जीवन भर याद रखेंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता