ब्रेकिंग
प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦प्रकाश पर्व पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

खेत में काम कर रहे किसान की वज्रपात से मौत

BHAGALPUR: खेत में काम करने के दौरान एक किसान वज्रपात की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना नवगछिया के भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के बिरबन्ना गांव की है।

खेत में काम कर रहे किसान की वज्रपात से मौत
Jitendra Vidyarthi
1 मिनट

BHAGALPUR: खेत में काम करने के दौरान एक किसान वज्रपात की चपेट में आ गया जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। घटना नवगछिया के भवानीपुर ओपी थाना क्षेत्र के बिरबन्ना गांव की है। जहां इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 


मृतक किसान की पहचान 45 वर्षीय राजेश महतो के रूप में हुई है। बताया जाता है कि घटना उस वक्त हुई जब राजेश धान की रोपनी में लगा हुआ था। तभी उसके शरीर पर ठनका गिर गया। जिसे देख आस-पास के लोगों के रोंगते खड़े हो गये। आनन-फानन में लोगों ने उसे नारायणपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद लाश को परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।  



टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shushil

FirstBihar संवाददाता