ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

JDU विधायक के बेटे का होटल जलकर राख, हाल में चली थी ताबड़तोड़ गोली, जानें पूरी कहानी

BHAGALPUR : भागलपुर से गोपालपुर सीट से विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें अब एक बार फिर से बढ़ गई है। अब उनके बेटे आशीष मंडल उर्फ टिंकू के विवादित रेस्टोरेंट बिग डैडी में बुधवार की अलसु

JDU विधायक के बेटे का होटल जलकर राख, हाल में चली थी ताबड़तोड़ गोली, जानें पूरी कहानी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : भागलपुर से गोपालपुर सीट से विधायक गोपाल मंडल की मुश्किलें अब एक बार फिर से बढ़ गई है। अब उनके बेटे आशीष मंडल उर्फ टिंकू के विवादित रेस्टोरेंट बिग डैडी में बुधवार की अलसुबह भीषण आग लग गई। पूरा होटल धू-धू कर जलने लगा। मौके पर पहुंची अग्निशमन दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।


मिली जानकारी के अनुसार, अहले सुबह 3.30 बजे रेस्टोरेंट के पड़ोस में किसी घर में आग लगी। लोग उसे बुझाने की कोशिश कर रहे थे  मगर, आग बेकाबू होकर रेस्टोरेंट तक पहुंच गयी। इस दौरान करीब पांच से छह घर भी पूरी तरह से जल गए। हालांकि, आग कैसे लगी इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। बाद में, मौके पर पहुंची अग्निशमन की सात गाड़ियों ने आग परह काबू पाया। 



बताया जा रहा है कि, बरारी थाना क्षेत्र के छोटी हाउसिंग बोर्ड कालोनी मुसहरी के पास स्थित बिग डैडी होलट में शार्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान है। हालांकि, होटल में आग लगी है या लगाई गई है, इसको लेकर अभी कुछ भी स्प्ष्ट नहीं है। अहले सुबह एक घर मे आग लगी थी आसपास के लोगों ने उसे बुझा दिया था लेकिन इसके बाद फिर आग जल गई और धीरे धीरे छह घर इसकी चपेट में आये इसके बाद जदयू विधायक के बेटे के रेस्टोरेंट में आग लग गयी आग ने इसकदर तबाही मचाई की पूरा का पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। 



आपको बताते चलें कि,पिछले वर्ष दिसंबर में जदयू विधायक गोपाल मंडल के बेटे आशीष मंडल पर जमीन कब्जा करने के लिए गोलीबारी का आरोप है। इसके लिए उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी।  बताया जाता है कि बरारी के मुसहरी टोला से सटे बेशकीमती भूखंड की खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है। इनपर आरोप है कि गोपाल मंडल ने विधायकी के आड़ में जमीन कब्जा किया था। इसकी चहारदीवारी करने को लेकर विवाद हुआ। इसमें आशीष ने अपने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों के साथ मिलकर लोगों से मारपीट की और गोली चला दी। घटना में दो लोगों को गोली लगी थी।