ब्रेकिंग
विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-पूर्णिया रूट पर यातायात ठप, नाव के सहारे सफरपटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार, एक दिन पहले सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की तैयारीविधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी नया इतिहास बनायेंगी ममता बनर्जी: बंगाल में खड़ा हो गया बड़ा संवैधानिक संकटकैबिनेट विस्तार से पहले अचानक JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, बोले संजय गांधी..उनके आने की जानकारी हम लोगों को भी नहीं थीविक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने से भागलपुर-पूर्णिया रूट पर यातायात ठप, नाव के सहारे सफरपटना में बदला CM आवास का नाम, 1 अणे मार्ग अब ‘लोक सेवक आवास’7 मई को मंत्रिमंडल का विस्तार, एक दिन पहले सम्राट चौधरी ने बुलाई कैबिनेट की बैठक, बड़े फैसलों की तैयारीविधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद भी नया इतिहास बनायेंगी ममता बनर्जी: बंगाल में खड़ा हो गया बड़ा संवैधानिक संकटकैबिनेट विस्तार से पहले अचानक JDU दफ्तर पहुंचे नीतीश कुमार, बोले संजय गांधी..उनके आने की जानकारी हम लोगों को भी नहीं थी

Gopal Mandal : JDU के बड़बोले विधायक की दबंगई! करीबी के जमीन पर किया जबरन कब्जा, जमीन मालिक ने कह दी बड़ी बात

Gopal Mandal : जदयू के गोपालपुर विधायक एवं सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है।

Gopal Mandal
Gopal Mandal
© File photo
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Gopal Mandal: जदयू के बड़े बोले विधायक एवं सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल पर अब एक बार फिर काफी गंभीर आरोप लगा है। गोपाल मंडल पर जबरन जमीन कब्जा करने का आरोप लगा है। 


इसके अलावा सबसे गंभीर बात यह है कि एक दौर में गोपाल मंडल के करीबी रहे लाल बहादुर सिंह ने इनके ऊपर गंभीर आरोप लगाकर आत्मदाह करने की बात कही है।


विधायक के करीबी लाल बहादुर सिंह ने कहा है कि यदि जमीन से विधायक का कब्जा नहीं हटाया गया तो वह 30 मार्च 2025 को तिलकामांझी चौक पर स-परिवार 11 बजे आत्मदाह कर लेंगे। क्योंकि उनके पास विधायक से जिद्द करने की ताकत नहीं है।


इस मामले को लेकर लाल बहादुर सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर अपने और परिवार के फैसले की जानकारी दे दी है। लाल बहादुर ने कहा है कि वह वर्तमान में गार्डेन हाइट सोसाइटी जीरोमाइल में रहते हैं। उनके अपने नाम और पत्नी माधुरी प्रसाद के नाम 71.85 डिसमल जमीन सूर्य मोहन ठाकुर रोड जीरोमाइल के समीप है।


अब विधायक गोपाल मंडल जबरन मेरे 32.19 डिसमल जमीन पर चारदीवारी का निर्माण कर कब्जा किया जा रहा था। उस दौरान विरोध करने पर गोलीबारी की घटना को वर्ष 2022 में अंजाम दिया गया था। अब एक बार फिर विधायक की तरफ से उक्त जमीन को कब्जा कर चारदीवारी निर्माण कराया जा रहा है।


जबकि वह इस जमीन को प्रकाश चंद्र यादव को बेच चुके हैं। लेकिन, विधायक के इस बर्ताव के कारण अब प्रकाश चंद्र यादव उनसे बिक्री की गई जमीन का पैसा मांग रहे हैं। अब उन्हें यह समझ में नहीं आ रहा है पैसे कहां से वापस करें।


इधर, लाल बहादुर सिंह ने यह निवेदन किया है कि ऐसे में विधायक की तरफ से कराए जा रहे अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं करने पर उनके पास परिवार समेत आत्मदाह ही एकमात्र विकल्प बचा है।

संबंधित खबरें