ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : जहरीले सांप के डसने से दो लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में जहरीले सांप के डसने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.&

बिहार : जहरीले सांप के डसने से दो लोगों की मौत, घर में मचा कोहराम
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में जहरीले सांप के डसने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. 


घटना भागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत की है. यहां मिरहट्टी गांव में सांप के डसने से दो लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बाढ़ के पानी में सांप बहकर आ गया था. उसी जहरीले सांप ने दो लोगों को काट लिया. 


परिजनों ने तुरंत दोनों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है. मृतकों में गगन शर्मा की 14 वर्षीय बेटी प्रियंका कुमारी और धनेश्वर शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी सुधा देवी बताई जा रही है. 


स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने दोनों लाशों को कब्जे में लेकर मायागंज अस्पताल भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL

FirstBihar संवाददाता