ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

हो गई प्यार की जीत: विवाह के लिए तैयार नहीं थे घरवाले, पुलिस वालों ने थाने में कराई प्रेमी-जोड़े की शादी

BHAGALPUR: नवगछिया महिला थाने में पुलिसवालों ने एक प्रेमी-युगल की शादी करवाई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दोनों पर फूल बरसाए। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों ने वर-वध

हो गई प्यार की जीत: विवाह के लिए तैयार नहीं थे घरवाले, पुलिस वालों ने थाने में कराई प्रेमी-जोड़े की शादी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: नवगछिया महिला थाने में पुलिसवालों ने एक प्रेमी-युगल की शादी करवाई। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने दोनों पर फूल बरसाए। मौके पर मौजूद थानाध्यक्ष व अन्य पुलिस कर्मियों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद लड़की अपने ससुराल विदा हो गयी। 


बताया जाता है कि लड़की मुस्कान कुमार है जो नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के गोट खरीक की रहने वाली है जबकि इसी थाना क्षेत्र के गणेशपुर में मनीष रहता है। मुस्कान और मनीष के बीच पिछले दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों ने संग जीने और मरने की कसमे खा रखी थी। मनीष और मुस्कान दोनों शादी करने ही वाले थे कि इस बात की जानकारी मनीष के परिजनों को लग गयी। जब परिजन शादी के लिए तैयार नहीं हुए तब दोनों शादी की जिद्द पर अड़ गये।


लड़की आवेदन लेकर थाने पहुंच गयी और प्रेमी से शादी करने की बात कहने लगी। लड़का भी थाने पहुंच गया। जिसके बाद दोनों के परिजनों को थाने पर बुलाया गया। पुलिस वालों ने परिजनों को बताया कि लड़की और लड़की दोनों बालिग है दोनों शादी करना चाहते है। आप लोगों की रजामंदी चाहते हैं। पुलिस के समझाने के बाद दोनों के परिजन शादी के लिए राजी हुए। 


जिसके बाद थाने में ही दोनों प्रेमी जोड़े की शादी पुलिस वालों के सामने हिन्दू रीति-रिवाज के साथ करवाई गयी। प्रेमी जोड़े शादी के बंधन से बंध गये। दोनों वर-वधू को वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने आशीर्वाद दिया और लड़की को ससुराल विदा किया। शादी के बाद दोनों काफी खुश हैं और पुलिस वालों को धन्यवाद दे रहे हैं। 


टैग्स