ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

गंगा में नहाने गए थे तीन दोस्त, एक झटके में हुई तीनों की मौत

BHAGALPUR: खबर भागलपुर की है, जहां तीन दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास घाट पर घटी। यहां तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान तीनो की डूबकर मौत हो ग

गंगा में नहाने गए थे तीन दोस्त, एक झटके में हुई तीनों की मौत
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर की है, जहां तीन दोस्तों की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना भागलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास घाट पर घटी। यहां तीन दोस्त गंगा में नहा रहे थे। इसी दौरान तीनो की डूबकर मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक़ मंगलवार की शाम तीनों युवक अपने घर से गंगा में नहाने के लिए निकले थे। जब वह घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने उनकी काफी तलाश भी की। 


मृतक युवक मोहम्मद सतलू, मोहम्मद कारू, मोहम्मद साने बताये जा रहे हैं, जो भागलपुर औद्योगिक थाना इलाके के फतेहपुर व्यापारी टोला के रहने वाले थे। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की देर शाम तीनों युवक घर से ये कहकर निकले थे कि वे गंगा में नहाने जा रहे हैं। नहाने के दौरान उनका पैर फैसल गया और वे डूब गए। 


सूचना पाकर औद्योगिक थाने की पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को खोजने की काफी कोशिश की गई, लेकिन शव का कुछ पता नहीं चल पाया। बुधवार की सुबह काफी खोजबीन के बाद एसडीआरएफ की टीम ने तीनों शव को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद से परिजनों में चीख-पुकार मच गई है। 

टैग्स