ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

एक अनार दो बीमार : पुराने प्रेमी के साथ वाला गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था नया आशिक, गर्लफ्रेंड ने करवा दिया बड़ा कांड

BHAGALPUR : बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ चढ़ा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो किस दिन कहीं न कहीं कसी न किसी की हत्या न की जाती हो। इस बीच

एक अनार दो बीमार :  पुराने प्रेमी के साथ वाला गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था नया आशिक, गर्लफ्रेंड ने करवा दिया बड़ा कांड
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में अपराध का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर की तरफ चढ़ा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो किस दिन कहीं न कहीं कसी न किसी की हत्या न की जाती हो।  इस बीच अब एक ताजा मामला बिहार के भागलपुर से निकल कर सामने आया है। जहां एक ई- रिक्शा ड्राइवर की हत्या कर दी गई है।  इसमें सबसे अहम बात है, इस हत्या के पीछे की मुख्य वजह। 


दरअसल, बिहार के भागलपुर में एक अनार दो बीमार के कारण एक आशिक की हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, जिस लड़की से इस हत्या का आरोपी प्यार करता है उसी लड़की से ई- रिक्शा ड्राइवर भी प्रेम करता था। ड्राइवर ने कुछ दिन इस मामले का आरोपी युवक और लड़की का एक गंदा वीडियो बना लिया था और बार- बार उसे वायरल करने की धमकी भी देता था। इतना ही नहीं इस ड्राइवर ने लड़की के प्रेमी से उधार पैसे भी ले रखे थे। 


इसके बाद अब लड़की के परेशान लवर ने अपने दोस्तों से मिलकर ड्राइवर की हत्या की साजिश रची और इसको विश्वास में लेकर पार्टी करने के लिए बुलाया। इसके बाद सभी आरोपित अंकुश कुमार के टोटो पर सवार होकर मक्खातकिया से गोशाला रोड होते हुए बहियार चले गए। पहले तो चारों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद अंकुश की नाक और मुंह गमछे से दबाकर मार डाला। इसके बाद उसका सिर बांस से कूचकर शव को मक्के के खेत में फेंक दिया।


आपको बताते चलें कि, नवगछिया थाना क्षेत्र के ही मक्खातकिया निवासी सुबोध सिंह के पुत्र अंकुश कुमार की गला दबाकर व सिर कूचकर हत्या कर दी गई  इसका शव गोशाला के पीछे मक्के के खेत से टोटो चालक अंकुश कुमार का शव मिला था। मृतक की मां चांदनी देवी के बयान पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर मामले की जांच शुरू की गई तो हत्याकांड का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने बताया कि प्रेम त्रिकोण में टोटो चालक की हत्या हुई थी। तीन नाबालिगों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस के समक्ष पूछताछ में तीनों ने हत्या की बात स्वीकार की है।