ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

डॉक्टर साब इसी ने काटा है, प्लीज मेरी पत्नी को बचा लीजिये: बिहार में पत्नी के साथ सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, हैरान रह गये लोग

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर औऱ कर्मचारी तब हैरान रह गये जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ सांप को भी लेकर अस्पताल में पहुंच गया. अस्पताल पह

डॉक्टर साब इसी ने काटा है, प्लीज मेरी पत्नी को बचा लीजिये: बिहार में पत्नी के साथ सांप लेकर अस्पताल पहुंचा युवक, हैरान रह गये लोग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डॉक्टर औऱ कर्मचारी तब हैरान रह गये जब एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ सांप को भी लेकर अस्पताल में पहुंच गया. अस्पताल पहुंचते ही उस व्यक्ति ने कहा-डॉक्टर साहब, इसी सांप ने मेरी पत्नी को काटा है, प्लीज बचा लीजिये. डॉक्टर ने पहले तो सांप को दूर रखने को कहा औऱ फिर महिला का इलाज करना शुरू किया.


दरअसल सांप के काटने का वाकया भागलपुर जिले के सबौर इलाके के झुरखुरिया गांव में हुआ. मंगलवार की सुबह करीब 29 साल की महिला निशा अपने घर की साफ सफाई में लगी हुई थी. इसी बीच घर में छिप कर बैठे सांप ने उसे काट लिया. सांप कांटने के बाद घबरायी निशा ने घर के लोगों को आवाज दिया.


घर के लोग जब उस कमरे में पहुंचे तो निशा ने बताया कि सांप कमरे में ही मौजूद थे. निशा के पति राहुल ने जब कमरे में रखे भगवान की तस्वीर को खिसकाया तो सांप पीछे छिपा हुआ मिला. राहुल ने सांप को डंडे से उठाकर एक बाल्टी में रख दिया. तब तक निशा बेहोश होने लगी थी.


बाइक पर पत्नी और सांप लेकर अस्पताल पहुंचा

घबराये राहुल ने पत्नी निशा को अपनी बाइक पर बिठाया. बाइक के हैंडल में ही वह बाल्टी लटका लिया जिसमें सांप को रखा था. सुबह करीब 10 बजे वह बाइक से पत्नी को लेकर जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंच गए. साथ ही मोटरसाइकिल के हैंडिल में सांप वाले बाल्टी को लटका रखा था.


डॉक्टर रह गये हैरान

राहुल कुमार अपनी पत्नी निशा और बाल्टी में रखे सांप को लेकर डॉक्टर के पास पहुंच गया. उसने कहा कि इसी सांप ने उसकी पत्नी को काटा है. डॉक्टरों ने सबसे पहले निशा को स्ट्रेचर पर लिटाकर इलाज के लिए इमरजेंसी में भेजा. उधर, सांप देखने के लिए अस्पताल में मौजूद लोगों की भीड़ लग गई.


डॉक्टर ने बताया कि यह संकरा प्रजाति का सांप हैं. सांप की प्रजाति से उसके विष का आकलन कर डॉक्टरों ने निशा का इलाज शुरू कर दिया है. जहर का प्रभाव कम करने के लिए दवा दी जा रही है. डॉक्टरों ने बताया कि निशा की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर है. हालांकि सांप को अभी अस्पताल में ही रखा गया है.

टैग्स