ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

दम घुटने से दो मजदूर की मौत, शौचालय टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान हुआ हादसा

BHAGALPUR: भागलपुर‌ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दम घुटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। शौचालय टंकी का सैंटरिंग खोलने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी। घटना नवगछिया के

दम घुटने से दो मजदूर की मौत, शौचालय टंकी का सेंटरिंग खोलने के दौरान हुआ हादसा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर‌ से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां दम घुटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गयी है। शौचालय  टंकी का सैंटरिंग खोलने के दौरान दो मजदूरों की मौत हो गयी। घटना नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर गांव की है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। 


शौचालय की टंकी का सैंट्रिग खोलने के दौरान यह हादसा हुआ है। जिसमें दम घूटने से दो मजदूरों की मौत मौके पर ही हो गयी है। जबकि एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है। जिसका इलाज गोपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है। 


बताया जाता है कि गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव में सैदपुर निवासी शिक्षक निर्मल कुमार के यहां शौचालय की टंकी का सैंट्रिग खोलने के लिए टंकी के अन्दर सैदपुर निवासी मिस्त्री राजीव कुमार पंडित घुसा हुआ था जहां सेंट्रिंग खोला जा रहा था सैंट्रिंग खोलने क्रम में एक दूसरे मजदूर मनोहर पंडित और तीसरे मजदूर सिंटू शर्मा भी अन्दर घुस गया। जहां मिस्त्री राजीव कुमार पंडित,मजदूर सिंटू शर्मा की मौत अन्दर में ही दम घूटने से हो गयी जबकि एक मजदूर मनोहर पंडित का हालत नाजुक बताया जा रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता