ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

BIHAR NEWS : ब्लैकमेलिंग से परेशान बिहार पुलिस के सिपाही की पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम; जांच में जुटी पुलिस

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनीसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। जहां ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सिपाही की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम

BIHAR NEWS : ब्लैकमेलिंग से परेशान बिहार पुलिस के सिपाही की पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम; जांच में जुटी पुलिस
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक सनीसनीखेज खबर निकल कर सामने आई है। जहां ब्लैकमेलिंग से तंग आकर सिपाही की पत्नी ने आत्महत्या कर ली है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। फिलहाल, घटना की सुचना के बाद जांच -पड़ताल शुरू हो गई है। फिलहाल पुलिस शव के  पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। 


जानकारी के अनुसार, पटना में तैनात एक सिपाही की पत्नी ने भागलपुर में आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में मामला ब्लैकमेल से जुड़ा बताया गया है। मृतका के बेटे ने बताया कि उसकी मां को लगातार कोई परेशान कर रहा था। उसी शख्स का कॉल आने पर मां घबरा जाती थी। इस मामले में तिलकामांझी थानाध्यक्ष शंभू पासवान ने बताया कि सही तस्वीर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आ जायेगी।


बताया जा रहा है कि पटना जिला बल में तैनात सिपाही आनंद कुमार की पत्नी सोनी देवी का फंदे से लटकता शव तिलकामांझी थानाक्षेत्र के सच्चिदानंद नगर कॉलोनी स्थित आवास से बरामद किया गया। पुलिस की प्रारंभिक छानबीन में मामला ब्लैकमेल से जुड़ा बताया गया है। ब्लैकमेल करने का शक मार्केटिंग कंपनी स्नैपशॉप के एक एजेंट पर जा रहा है, जिसके जाल में वह मार्केटिंग ऑर्डर के दौरान ही फंस गई थी।


वहीं, घटना को लेकर मृतका के पुत्र ने बताया कि उसकी मां को मोबाइल पर कोई कुछ दिनों से लगातार परेशान कर रहा था। कॉल आने पर मां घबरा जाती थी। दीपक ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कॉल करने वाले से परेशान थीं। मां ने पिता को भी कॉल को लेकर बताया था। नंबर ब्लॉक करने के बाद भी अलग-अलग नंबरों से मां को फोन कर तंग किया जाता था।


इधर, सिपाही आनंद कुमार भागलपुर के नवगछिया के रहने वाले हैं, जबकि सोनी का मायका कहलगांव में है। सोनी देवी सच्चिदानंद नगर कलोनी में एक किराये के मकान में अपने तीन बेटों के साथ रहती थीं। आनंद पहले भागलपुर यातायात पुलिस में तैनात रह चुके हैं। हालांकि, सोनी देवी पिछले कुछ दिनों से पटना में ही थीं। वह बुधवार की सुबह ही वहां से भागलपुर लौटी थीं। आने के चंद घंटे बाद कमरे से शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोग आत्महत्या पर सवाल उठा गला घोंट फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की चर्चा कर रहे हैं।