ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मासूम को डॉक्टर से दिखाने जा रही थीं मां-बेटी

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नवगछिया के अम्भो हाल्ट के पास हुआ है। मृतकों में मां-बेटी और नाती शामिल हैं।

बिहार : ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, मासूम को डॉक्टर से दिखाने जा रही थीं मां-बेटी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : खबर भागलपुर से है, जहां ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा नवगछिया के अम्भो हाल्ट के पास हुआ है। मृतकों में मां-बेटी और नाती शामिल हैं। मां और बेटी नाती को डॉक्टर से दिखाने के लिए खगड़िया जा रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। एक साथ तीन लोगों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


मृतकों की पहचान नवगछिया के महादतपुर निवासी रेखा देवी, उनकी बेटी पूर्णिया के ग्वालपाड़ा निवासी धर्मशीला देवी और डेढ़ वर्षीय राजवीर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि डेढ़ वर्षीय राजवीर की तबीयत खराब होने के बाद दोनों मां बेटी उसे डॉक्टर से दिखाने के लिए खगड़िया जा रही थीं। अम्भो हाल्ट से ट्रेन पकड़ने के लिए दोनों मां-बेटी राजवीर को लेकर पटरियों पर चलते हुए हाल्ट जा रहे थे। इसी दौरान कटिहार से बरौनी की तरफ जा रही मालगाड़ी ने तीनों को रौंद डाला।


घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन सदस्यों की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

टैग्स