ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: शादी में डांस के दौरान विवाद, बदमाशों ने दूल्हे और उसकी माँ को जमकर पीटा

Bihar News: भागलपुर के नवगछिया में शादी में डीजे पर डांस करते वक़्त जबरन कुछ बदमाश घुस आए और महिलाओं के बीच नाचने लगे। मना करने पर किया विवाद। दूल्हे और उसकी माँ को पीटा।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: भागलपुर के नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह नवटोलिया मोहल्ले में 25 जून की शाम एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दूल्हा नीतीश कुमार मंडल और उनकी मां नंदिनी देवी की कुछ स्थानीय युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे दोनों को गंभीर चोटें आईं हैं। दोनों को नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और जांच शुरू हो गई है।


नीतीश कुमार मंडल नगरह नवगछिया के निवासी हैं। उनकी शादी रंगरा थाना क्षेत्र के साधोपुर गांव की एक लड़की से तय हुई थी। शादी का आयोजन तेतरी दुर्गा मंदिर परिसर में होना था। शादी से पहले की रस्में काली मंदिर में पूरी की गईं और उसके बाद परिवारजन डीजे पर पारंपरिक संगीत के साथ नृत्य करते हुए घर लौट रहे थे। इस दौरान महिलाएं और पुरुष अलग-अलग समूहों में नाच रहे थे।


विवाद तब शुरू हुआ जब बारात घर के पास पहुंची और कुछ स्थानीय युवक जबरन महिला समूह के बीच घुसकर डांस करने लगे। परिवार वालों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद बात बिगड़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मोहल्ले के युवकों ने दूल्हे नीतीश को खींचकर खूब पीटा है। जिससे उनकी पीठ और सीने पर गंभीर चोटें आईं हैं। उनकी मां नंदिनी देवी को भी धक्का-मुक्की में बुरी तरह घायल किया गया है।


इस घटना ने क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया है। पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है और आरोपियों की पहचान के लिए जांच चल रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गुस्सा है और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ।