ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार : नदी की तेज धारा में बह गया डायवर्जन, दो राज्यों को जोड़ने वाला सड़क मार्ग बंद

BHAGALPUR : बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही नदियों का जलस्तर बढ़ाना शुरू हो गया है। कई नदियां खतरे के निशान के आस - पास पहुंच गई है। लगातार बारिश होने की वजह से कोसी और सीम

बिहार : नदी की तेज धारा में बह गया डायवर्जन, दो राज्यों को जोड़ने वाला सड़क मार्ग बंद
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में मानसून के आगमन के साथ ही नदियों का जलस्तर बढ़ाना शुरू हो गया है। कई नदियां खतरे के निशान के आस - पास पहुंच गई है।  लगातार बारिश होने की वजह से कोसी और सीमांचल में बहने वाली सभी छोटी-बड़ी नदियां उफना गयी हैं। इसी कड़ी में अब जो ताजा जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक़ बांका में डायवर्जन बह गया है। जिससे दो राज्यों को जोड़ने वाला सड़क मार्ग बंद हो गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बांकापंजवारा स्थित चीर नदी पर बना डायवर्सन पानी के तेज बहाव में शुक्रवार देर रात बह गया। जिससे इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। इस डायवर्सन के टूटने से एक बार फिर बिहार का झारखंड और बंगाल से सीधा सड़क संपर्क भी टूट गया है। इससे पहले पिछले सप्ताह भी पानी के तेज बहाव में डायवर्सन बह गया था। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जिससे इस मार्ग पर आवागमन बंद हो गया। डायवर्सन टूटने से एक बार फिर बिहार का झारखंड और बंगाल से सीधा सड़क संपर्क भी टूट गया है। बीते सप्ताह भी पानी के तेज बहाव में डायवर्सन बह गया था। जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था।


वहीं, नदियों के तेज बहाब के कारण सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार के कई गांवों में पानी घुस गया है। लोग ऊपरी जगह की ओर पलायन करने लगे हैं। पूर्णिया में महानंदा, कनकई एवं परमान नदी खतरे के निशान के ऊपर बहने लगी है जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। बायसी अनुमंडल क्षेत्र के बनगामा पंचायत के बनगामा हाट से मजलीसपुर को जोड़ने वाली सड़क पर एक फीट से अधिक पानी सड़क पर बहने लगा है।


इधर, नेपाल के जलग्रहण क्षेत्र में बारिश से मधुबनी के जयनगर में कमला नदी फिर उफान मार रही है। पिछले 24 घंटे में जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी से नदी का पानी खतरे के निशान को पार कर गया है। शुक्रवार को कमला नदी खतरे के निशान से 35 सेमी ऊपर बह रही थी। वहीं, सीतामढ़ी जिले की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़-घट रहा है। बागमती और लखनदेई नदी में जलस्तर बढ़ा रहा है।