ब्रेकिंग
बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज✦बहू से अवैध संबंध का था शक, ससुर ने युवक के प्राइवेट पार्ट पर मारी लात, मौके पर ही दर्दनाक मौत✦मधुबनी में युवक की हत्या के विरोध में विरौल चौक जाम, 12 घंटे से सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन✦25 तारीख को घोड़ा रेस और रंगारंग कार्यक्रम होंगे: अनंत सिंह ने बेटी की शादी में सबको दिया न्योता, कहा..इज्जत के लिए हमलोग खड़ा रहेंगे✦तिलक समारोह से लौट रही डांस टीम की कार पलटी, गया में बाल-बाल बची आधा दर्जन नर्तकियों की जान✦नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने के मामले में 3 गिरफ्तार, 11 नामजद समेत 150 अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज

बिहार में दर्दनाक हादसा : गिट्टी लदा हाईवा स्कॉर्पियो पर पलटा, दम घुटने से 6 बारातियों की मौत : कई अन्य घायल

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर बाराज जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में एक गिट्टी

बिहार में दर्दनाक हादसा : गिट्टी लदा हाईवा स्कॉर्पियो पर पलटा, दम घुटने से 6 बारातियों की मौत : कई अन्य घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है। जहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की जान चली गई। सभी लोग स्कॉर्पियो पर सवार होकर बाराज जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में एक गिट्टी लदा हाईवा स्कॉर्पियो पर पलट गया। जिससे स्कॉर्पियो सवार 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना भागलपुर-कहलगांव मुख्य मार्ग NH- 80 पर घोघा के आमापुर के पास की है।


जानकारी के मुताबिक तीन स्कॉर्पियो पर सवार बाराती मुंगेर के हवेली खड़गपुर के गोवड्डा से पीरपैंती के खिदमतपुर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहा गिट्टी लदा हाईवा अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही घोघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एनएच-80 का निर्माण कर रही एजेंसी की जेसीबी और अन्य संसाधनों से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।


इस घटना के दौरान देर रात तक एनएच पर अफरा-तफरी का मची रही। काफी मशक्कत के बात स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों को तो घायल अवस्था में बाहर निकाल लिया गया लेकिन 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता