ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार : वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, 72 घंटे तक बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी

BHAGALPUR : बिहार में भी पोस्ट मानसून लगातार एक्टिव है और इसका असर भी देखने को मिला है. राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है. पोस्ट मानसून की वजह से मौसम वि

बिहार : वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत, 72 घंटे तक बारिश और ठनका गिरने की चेतावनी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार में भी पोस्ट मानसून लगातार एक्टिव है और इसका असर भी देखने को मिला है. राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है. पोस्ट मानसून की वजह से मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान तेज हवा के साथ मध्यम से लेकर अति भारी बारिश की संभावना है. रविवार को भागलपुर जिले के बहियार में ठनका गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई है.


बिहार में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है. पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है जबकि पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है. इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने की भी सम्भावना जताई गई है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है. मौसम विभाग का कहना है कि पोस्ट मानसून का जो सिस्टम एक्टिव हुआ है.


घटना भागलपुर जिले के उदाकिशुनगंज प्रखंड की है. यहां खाडा पंचायत के सिनवाडा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई. वार्ड नंबर 11 में यह घटना हुई है. बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों के बीच कोहराम मच गया है. बताया जा रहा है कि गरज के साथ बारिश हो रही थी. इस दौरान ठनका गिरने से दोनों चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई.


मृतक बच्चों की पहचान अखिलेश मुखिया के इकलौते बेटे ब्रजेश कुमार (15) और मिथिलेश मुखिया के बेटे दिलखुश कुमार (11) के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ मनोरंजन कुमार मधुकर और बुधमा ओपी अध्यक्ष मायाशंकर पांडेय स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और बताया की ठनका गिरने से बच्चों मौत हुई है. मुआवजा देने की बात चल रही है.