ब्रेकिंग
Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦Bihar News: जहानाबाद सदर अस्पताल में जनरेटर बिल में हुए फर्जीवाड़े की जांच रिपोर्ट कहां है... क्या मामले को दबाने की हो रही कोशिश ?✦महिला ने एक साथ 2 बेटे और 2 बेटियों को दिया जन्म, चारों नवजात स्वस्थ, परिवार में खुशी का माहौल ✦पटना MLC चुनाव में PK का बड़ा ऐलान: शिक्षकों को 7वां वेतनमान और 10 हजार पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी का दावा✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर

बिहार: चलती ट्रेन के शौचालय में प्रेमी ने रचाई शादी, महिला की मांग में भरा सिंदूर

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. चलती ट्रेन के शौचालय में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला है. दरअसल एक प्रेमी ने चलती ट्रेन क

 बिहार: चलती ट्रेन के शौचालय में प्रेमी ने रचाई शादी, महिला की मांग में भरा सिंदूर
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. चलती ट्रेन के शौचालय में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला है. दरअसल एक प्रेमी ने चलती ट्रेन के शौचालय में शादीशुदा महिला की मांग में सिंदूर भरकर उसे अपना बना लिया. इस घटना की तस्‍वीर और वीडियो लगातार इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस अनोखी शादी के गवाह बने यात्रियों ने दोनों को बधाई भी दी. 


भागलपुर के सुल्तानगंज प्रखंड में भीरखुर्द पंचायत के उधाडीह गांव के रहने वाले आशु कुमार ने एक महिला से चलती ट्रेन के शौचालय में अनोखी शादी रचाई. बताया जा रहा है कि दो महीना पहले ही महिला की शादी किरणपुर गांव के रहने वाले एक लड़के के साथ हुई थी. लेकिन इसके बावजूद भी दोनों का मिलना-जुलना चालू रहा. लड़की के ससुराल वालों को भी इसकी भनक थीं लेकिन उनके पास कोई सबूत नहीं था. इसलिए वे भी विरोध नहीं कर पा रहे थे. 

 बिहार: चलती ट्रेन के शौचालय में प्रेमी ने रचाई शादी, महिला की मांग में भरा सिंदूर


बीते दिन लड़की खरीदारी करने के बहाने घर से निकली और वह प्रेमी आशु के साथ फरार हो गई. घर से फरार होने के बाद दोनों ने ट्रेन पकड़ा और चलती ट्रेन के शौचालय में ही शादी रचा ली. प्रेमी आशु कुमार ने बताया कि गांव के युवती अनु कुमारी से कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों शादी की तैयारी कर लिए थे. लेकिन लड़की के परिजन को जब प्रेम प्रसंग दोनों के बीच पता चला तो उन्होंने युवती को घर से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया. 


 बिहार: चलती ट्रेन के शौचालय में प्रेमी ने रचाई शादी, महिला की मांग में भरा सिंदूर


लड़के ने आगे बताया कि इस दौरान अप्रैल माह में युवती का परिजन किरणपुर गांव के एक युवक से जबरन शादी करा दी. बताया गया शादी के बाद अन्नू ने अपने पति के साथ रहने से इंकार कर दिया. बुधवार को मौका मिलते ही युवक के साथ युवती घर से फरार हो गई. दोनों सुल्तानगंज स्टेशन पहुंच कर बेंगलुरु के ट्रेन पकड़ कर रवाना हो गए. सुल्तानगंज स्टेशन से ट्रेन खुलते ही लड़की शादी करने का दबाव बनाने लगी. लड़की की जिद पर युवक ने चलती ट्रेन के शौचालय में यात्रियों के सामने शादी रचा ली.


 बिहार: चलती ट्रेन के शौचालय में प्रेमी ने रचाई शादी, महिला की मांग में भरा सिंदूर


प्रेमी और प्रेमिका की इस अनोखी शादी का फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.उधर दूसरी ओर इस घटना के संबंध में भीरखुर्द पंचायत के मुखिया संजीव कुमार सुमन ने कहा कि इस हरकत की जितनी भर्त्सना और निंदा की जाए कम है. प्रशासन को ऐसी हरकत पर सख्त कदम उठाने की जरूरत है ताकि इस तरह की हरकत कोई न करें. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता