ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार: गंगा में स्नान करने के दौरान डूबने से तीन भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां गंगा में स्नान के दौरान डूबने से तीन भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अंतीचक थाना क्षेत्र के बटेश्वर स्थान गंगा घाट की है।

बिहार: गंगा में स्नान करने के दौरान डूबने से तीन भाइयों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां गंगा में स्नान के दौरान डूबने से तीन भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना अंतीचक थाना क्षेत्र के बटेश्वर स्थान गंगा घाट की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौते पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों भाइयों के शव को गंगा से बाहर निकलवाया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतकों की पहचान पीरपैंती थाना क्षेत्र के टोपरा टोला निवासी विशुनदेव राय के 20 वर्षीय बेटे रोहित कुमार, 22 वर्षीय राहुल कुमार और संतोष राय के 14 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों भाई मृतकों के चचेरे भाई का मुंडन था। इसी को लेकर तीनों भाई बटेश्वर स्थान गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे।


गंगा में स्नान करने के दौरान गहराई का पता नहीं चलने से तीनों भाई गहरे पानी में चले गए, जिससे डूबने से तीनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन गंगा घाट पर पहुंचे। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने तीनों शवों को गंगा से बरामद कर लिया। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसरा है। एक साथ परिवार के तीन दीपक बुझने से परिजनों में कोहराम मच गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता