ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

बिहार : चाय दूकान पर एक सिगरेट से सुलगी कई दुकानें, घर छोड़कर भागे लोग

<a data-ved="2ahUKEwi8hPGFsIOBAxVxSGwGHSv-ApwQkeECKAB6BAgJEAE" href="https://www.google.com/search?sca_esv=561195111&rlz=1C1JJTC_enIN1005IN1005&q=BHAGALPUR&spell

बिहार : चाय दूकान पर एक सिगरेट से सुलगी कई दुकानें, घर छोड़कर भागे लोग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर में देर रात भीषण आग लगने से करीब एक दर्जन दुकानें जलकर राख हो गई है। यह घटना नाथ नगर थाना इलाके के वार्ड नंबर 3 की बताई जा रही है। यहां बड़ी मस्जिद के पास एक चाय दुकान की के पास भीषण आग लगने से आसपास की कई दुकानें भी जल गई  इस अगलगी के बाद मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। इलाके के लोग अपना घर छोड़कर भागने लगे हैं। अबतक लाखों रुपए के समाज के नुकसान होने की बात भी कहीं जा रही है। हालांकि चार दमकल की गाड़ियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार, चाय दुकान के बाहर खड़ी एक स्कूटी से पेट्रोल रिस रहा था। स्थानीय लोगों की मानें तो एक युवक स्कूटी के नजदीक सिगरेट पी रहा था। सिगरेट जलाकर उसने जलती तीली स्कूटी के नजदीक फेंक दिया, जिससे आग लग गई। आग लगने पर लोग इधर-उधर भागने लगे। चंद मिनटों में आग की चपेट में दर्जन भर से अधिक कई दुकानें आ गईं। 


वहीं, चंपानगर बुनकर बहुल और घनी आबादी वाला इलाका है। एक दूसरे से सटे रहने की वजह से बारी-बारी से दुकानों में आग लग लगी। महिला-पुरुष सभी लोग घरों से अफरातफरी भरे माहौल में बाहर भागने लगे। कई लोग तो एनएच-80 तक जान बचाकर भागे। सदर एसडीओ धनंजय कुमार ने कहा कि आग पर काबू कर लिया गया है। जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। दुकान और घरों में आग लगने की बात सामने आ रही है। नाथनगर सीओ को नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया गया है।