ब्रेकिंग
बिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगबिहार में भूमि विवाद में मर्डर: मां को बचाने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, पहले ही जताई थी खुद पर हमले की आशंकाभरत तिवारी एनकाउंटर केस: मुखिया समेत 14 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR, विरोध प्रदर्शन करना पड़ा भारीगांव की लड़की से इश्कबाजी पड़ी भारी, कब्रिस्तान में मिला नाबालिग लड़के शव; हत्या की वारदात से सनसनीभरत तिवारी एनकाउंटर केस: बीजेपी नेता अश्विनी चौबे ने बताया ‘मर्डर’, अपनी ही सरकार को दे दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम; मंत्री ने भी उठाए सवालपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांग

NIA Raid in Bihar : आरा और भागलपुर में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, इलाके में मचा हडकंप

NIA Raid in Bihar : भागलपुर और आरा में एनआईए की टीम ने बुधवार को भीखनपुर निवासी नजरे सद्दाम के घर पर छापामारी की। यह छापामारी देश विरोधी ताकतों से तार जुड़े होने के आरोप में की गई है

NIA Raid in Bihar
NIA Raid in Bihar
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NIA Raid in Bihar : भागलपुर और आरा में एनआईए की टीम की छापामारी से हड़कंप मच गया है। भागलपुर के भीखनपुर निवासी नजरे सद्दाम का देश विरोधी ताकतों से तार जुड़े होने पर एनआईए की टीम ने यह छापामारी की है। बुधवार को दिल्ली-पटना से पहुंची एनआईए की टीम ने इशाकचक थानाक्षेत्र के भीखनपुर स्थित घर पर छापेमारी की। 


वहीं, बड़ी मस्जिद लेन स्थित घर पर नजर सफ़दम के पिता मुहम्मद मसिउज्जमा समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद मिले जिन्हें टीम के पदाधिकारियों ने अलग-अलग पूछताछ की है। पूछताछ और तलाशी के क्रम में जाली नोटों के काले कारोबार से जुड़े कुछ दस्तावेज समेत विस्फोटकों से जुड़ी जानकारियां टीम को हाथ लगी है।


इसके साथ ही एनआईए की टीम को जाली नोटों से जुड़े पाकिस्तानी एजेंटों और कश्मीर में सक्रिय देशविरोधी संगठनों से तार जुड़े होने के कुछ अहम साक्ष्य मिलें हैं जिसके बाद छापामारी की गई है। एनआईए के पदाधिकारियों ने फिलहाल कुछ बताने से इनकार किया है।


भोजपुर जिले में बुधवार की सुबह दो अलग-अलग जगहों पर एक साथ केन्द्रीय जांच एजेंसी एनआईए की टीम छापामारी कर रही है। डीएसपी और इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों के नेतृत्व में आई टीम चौरी थाना क्षेत्र के छतरपुरा गांव तथा सहार थाना के कोरनडिहरी गांव स्थित दो घरों में दबिश देकर सुबह  6 बजे से छानबीन कर रही है। विधि-व्यवस्था को लेकर स्थानीय आसपास के थानों की पुलिस की भी मदद ली जा रही है। जिन संदिग्धों के घरों में छापामारी हो रही है,वे दोनों रिश्तेदार बताए जाते हैं। एक के पिता उर्दू विद्यालय में शिक्षक और दूसरे संदिग्ध के पिता टोला सेवक के रूप में कार्यरत बताए जा रहे है।


इधर, टीम दोनों के बेटों को लेकर जांच कर रही है। पहला संदिग्ध मों नेहाल दिल्ली में रहता है। जबकि,दूसरा मों वारिस पहले से जाली नोट में जेल में बंद हैं। इस छापेमारी को जाली नोट के रैकेट और आतंकी कनेक्शन दोनों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, छापामारी में आए अधिकारी अभी आधिकारिक रूप से कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं।