ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

भागलपुर : नगर निगम में हुआ लाखों का घोटाला, ट्रेड लाइसेंस के नाम पर हुआ पूरा खेल

भागलपुर : बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहाँ भागलपुर नगर निगम में ट्रेड लाइसेंस मामले में 27 लाख से अधिक का घोटाला हुआ है. इस मामले की जांच कर रही तीन सदस्यीय टीम ने जांच पूरी कर ली

भागलपुर : नगर निगम में हुआ लाखों का घोटाला, ट्रेड लाइसेंस के नाम पर हुआ पूरा खेल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

भागलपुर : बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है जहाँ भागलपुर नगर निगम में ट्रेड लाइसेंस मामले में 27 लाख से अधिक का घोटाला हुआ है. इस मामले की जांच कर रही तीन सदस्यीय टीम ने जांच पूरी कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट तैयार कर लिया गया है और बहुत जल्द रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी. आपको बता दें कि 2016-17 से 20-21 तक नगर निगम ने 5902 ट्रेड लाइसेंस जारी किए. इनमें से 943 ट्रेड लाइसेंस के मामले में एक भी राशि जमा नहीं हुई.


आपको बता दें कि 2016-17 से 20-21 तक नगर निगम ने 5902 ट्रेड लाइसेंस जारी किए. इनमें से 943 ट्रेड लाइसेंस के मामले में एक भी राशि जमा नहीं हुई. 4939 ट्रेड लाइसेंस के मामले में आधी-अधूरी राशि जमा की गई. 5902 ट्रेड लाइसेंस के लिए 98 लाख 92 हजार 250 रुपये जमा होने थे, लेकिन 27 लाख से अधिक राशि जमा नहीं हुई. बता दें कि ट्रेड लाइसेंस से संबंधित रजिस्टर और आनलाइन में भारी अंतर है. जांच के दौरान पता चल रहा है कि रजिस्टर में जो राशि अंकित है, वह कंप्यूटर अंकित नहीं है.


मिली जानकारी के मुताबिक प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने नगर निगम द्वारा जारी ट्रेड लाइसेंस की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था. बताया जा रहा है कि सीनियर डिप्टी कलेक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने नगर निगम से 2017 से अब तक के ट्रेड लाइसेंस से संबंधित रजिस्टर की मांग की थी. नगर निगम के ट्रेड लाइसेंस शाखा प्रभारी निरंजन मिश्रा और कंप्यूटर आपरेटर ज्ञानेन्द्र कुमार वर्मा ने सारे रजिस्टर जांच के लिए उपलब्ध कराते हुए जांच में सहयोग किया था.


टैग्स