ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भागलपुर में ईट कारोबारी पर IT की रेड, 50 सदस्यीय टीम कर रही घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी

BHAGALPUR : टैक्स चोरी को लेकर आयकर विभाग काफी अलर्ट मोड पर है। आयकर विभाग को टैक्स चोरी की हल्की सी भी भनक लगने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। आयकर विभाग के टीम द्वारा &nbs

भागलपुर में  ईट कारोबारी पर IT की रेड,  50 सदस्यीय टीम कर रही घर और अन्य ठिकानों पर छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BHAGALPUR : टैक्स चोरी को लेकर आयकर विभाग काफी अलर्ट मोड पर है। आयकर विभाग को टैक्स चोरी की हल्की सी भी भनक लगने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।  आयकर विभाग के टीम द्वारा  सुचना मिलने पर छापेमारी भी की जा रही है।  इसी कड़ी में ताजा मामला बिहार के भागलपुर से जुड़ा हुआ है। जहां आयकर विभाग की टीम द्वारा आज अहले सुबह एक ईट कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। 


मिली जानकारी के अनुसार, भागलपुर के शाहजंगी के पास  ईंट का कारोबार करने वाले व्यापारी अफरोज आलम के ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम द्वारा आज अहले सुबह छापेमारी की गई। व्यापारी  के ठिकानों पर भागलपुर की टीम ही सर्वे के लिए पहुंची है। इनकम टैक्स की टीम ने अफरोज आलम के आवास और ईंट भट्ठे पर छापा मारा है। 


बताया जा रहा है कि, भागलपुर में शाहजंगी निवासी ईट भट्ठा मालिक अफरोज आलम द्वारा कबीरपुर इलाके में  ईट भट्ठा चलाया जा रहा है। यह ईट भट्ठा मोना ब्रिक्स के नाम से चलाया जा रहा है। ऐसे में अब आयकर विभाग की टीम द्वारा कारोबारी के आवास और ईट भट्ठा  दोनों जगहों पर छापेमारी की जा रही है। यहां पर इनकम टैक्स की 50 सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है। आयकर की  भागलपुर, पटना मुजफ्फरपुर और रांची की टीम ने सुबह 8:15 बजे छापेमारी शुरू की है।