ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

भागलपुर में स्कार्पियों और ट्रक में भीषण टक्कर, 10 लोग जख्मी, 8 की हालत नाजुक

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां घने कोहरे के कारण स्कार्पियों और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है. इस भीषण सड़क हादसे में 10 लोग जख्मी हो गए हैं. जिसमें

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है भागलपुर से जहां घने कोहरे के कारण स्कार्पियों और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है. इस भीषण सड़क हादसे में 10 लोग जख्मी हो गए हैं. जिसमें 8 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है. 


घटना भागलपुर जिले के रंगरा थाना इलाके की है. जहां एनएच-31 पर स्कार्पियों और ट्रक में भीषण टक्कर हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक नवगछिया से कटिहार कि तरफ जा रही थी. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने स्कार्पियों को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में स्कार्पियों सवार 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए.


घायलों में 8 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. जिन्हें मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. ट्रक और स्कार्पियों को जब्त कर लिया गया है.