ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार : पुलिसवाले के साथ फरार हुई 2 बच्चों की मां, पति से बेवफाई कर सिपाही को दिल दे बैठी

BHAGALPUR : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जायेंगे. दरअसल एक सिपाही दूसरे की बीवी के साथ फरार हो गया है, जिससे वह प्यार करता था. लेकिन हैरान

बिहार : पुलिसवाले के साथ फरार हुई 2 बच्चों की मां, पति से बेवफाई कर सिपाही को दिल दे बैठी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जायेंगे. दरअसल एक सिपाही दूसरे की बीवी के साथ फरार हो गया है, जिससे वह प्यार करता था. लेकिन हैरानी की बात है कि जिस महिला के साथ वह भागा है, वह न सिर्फ किसी और की पत्नी है बल्कि 2 बच्चों की मां भी है. पुलिसवाले के साथ उसके भाग जाने के बाद मासूम बच्चे अब दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं.


मामला भागलपुर जिले के घोघा थाना इलाके की है, जहां एक पुलिसकर्मी दो बच्चों की मां के साथ फरार हो गया है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कई दिनों से प्रेस प्रसंग चल रहा था. पत्नी के भाग जाने के बाद जब उसका पति घोघा थाना में शिकायत करने पहुंचा तो थानेदार ने उसे डांटकर भगा दिया. पीड़ित पति ने बताया कि मां के जाने के बाद से अब बच्चे दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं. 


घोघा थाने से भगाये जाने के बाद पीड़ित पति ने भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालयों का भी चक्कर काटा. उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उनकी पत्नी पुलिसकर्मी के साथ फरार हो गई है. कृपा उसे ढूंढा जाये.


वहीं दूसरी ओर गांव-मोहल्ले के लोग भी तरह-तरह की बात कर रहे हैं. मासूम बच्चों को छोड़कर भागने को लेकर महिला की काफी आलोचना हो रही है. जिस तरह से सुलेखा अपने दो छोटे-छोटे बेटों को  छोड़कर फरार हो गई, इससे मां की ममता शर्मसार हुई है.

टैग्स