ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भागलपुर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात चंदन कुंवर साथियों के साथ गिरफ्तार

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर के नवगछिया से है, जहां रविवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें बिहपुर के कुख्यात चंदन कुंवर को साथियों के

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

BHAGALPUR : बड़ी खबर भागलपुर के नवगछिया से है, जहां रविवार की देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग की गई, जिसमें बिहपुर के कुख्यात चंदन कुंवर को साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि भागलपुर के नवगछिया क्षेत्र में कारगिल दियारा इलाके में  कुख्यात चंदन के होने की जानकारी पुलिस को मिली. जिसके बाद पुलिस ने दल बल के साथ वहां पहुंच गई. पुलिस को देखते ही चंदन ने पुलिस पर हमला कर दिया. दोनों ओस से फायरिंग शुरू हो गई. इस बीच चंदन वहां से भागने लगा, लेकिन पुलिस की टीम ने साहस दिखाते हुए चंदन और पुरूषोत्तम को तीन-चार साथियों के साथ पकड़ लिया गिरफ्तार कर लिया. अपराधियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है. 

बताया जाता है कि कुख्यात चंदन कुंवर पर इलाके में कई मामले दर्ज हैं. का‍रगिल दियारा में बिहपुर, सोनवर्षा और नाथनगर के जमीनों पर उगे फसलों पर  चंदन अपने गिरोह के अन्‍य साथियों के साथ कब्‍जा कर लेता है. रविवार की रात भी वह इसी इरादे से आया था, तभी पुलिस को इसकी सूचना मिली और पुलिस ने दल बल के साथ धावा बोल दिया. तभी मुठभेड़ के दौरान कुख्यात चंदन को गिरफ्तार कर लिया गया.