ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पति ने मछली-भात नहीं खाया तो पत्नी ने दे दी जान, गुस्से में खा ली जहर

BHAGALPUR : जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां अपने पति से नाराज होकर एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. बच्चों

पति ने मछली-भात नहीं खाया तो पत्नी ने दे दी जान, गुस्से में खा ली जहर
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां अपने पति से नाराज होकर एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है. बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर थाना इलाके की है, जहां गुलाहु गांव में एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी. मृतिका की पहचान कुंदन मंडल की पत्नी सारा देवी (30) के रूप में की गई है. इस घटना के संबंध में जानकारी मिली कि महिला ने घर में मछली और चावल बनाया था. वह बाजार से 3 किलो मछली खरीद कर लाई थी. पत्नी सारा देवी ने बड़े ही प्यार से मछली-भात बनाया और अपने चारों बच्चों को खिलाया. 


मृतिका के पति कुंदन मंडल ने आगे बताया कि उसकी पत्नी ने भी मछली और चावल खाया. बाद मछली कम पड़ गई महिला ने अपने पति से कहा कि मछली थोड़ी-सी ही बची है, उसे आप भी खा लीजिये. लेकिन पति ने कहा कि तुम ही खा लो, मैं शाम में बाजार से और लेकर आऊंगा. इतनी बात बोलकर वह घर से बाहर निकल गया. 


बिना मछली-चावल खाये घर से पति के चले जाने के बाद नाराज महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया. थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत ख़राब हो गई. जब लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया तो इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 

टैग्स