ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

भागलपुर में मुखिया पति की दबंगई, एक शख्स को लाठी-डंडे से पीटा, बुरी तरह जख्मी

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में शाहजंगी पंचायत के मुखिया पति की दबंगई सामने आई है. मुखिया के पति ने एक शख्स को लाठी-डंडे से बड़ी बेरहमी से पीटा है. युवक की हालत गंभीर बता

भागलपुर में मुखिया पति की दबंगई, एक शख्स को लाठी-डंडे से पीटा, बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले में शाहजंगी पंचायत के मुखिया पति की दबंगई सामने आई है. मुखिया के पति ने एक शख्स को लाठी-डंडे से बड़ी बेरहमी से पीटा है. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. पीड़ित परिवार ने इस घटना को लेकर थाने में आवेदन दिया है. पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है.


घटना भागलपुर जिला के हबीबपुर थाना क्षेत्र की है, जहां शाहजंगी पंचायत के मुखिया पति मंजूर आलम की दबंगई सामने आया. बताया जा रहा है कि हबीबपुर थाना क्षेत्र शाहजंगी पंचायत के बदरे आलमपुर के निवासी अंजुम खातून अपने पति के साथ तकरीबन दो माह से लगातार हाजरी फातिमा के लिए मजार पर जाया करती थी. इसी क्रम में मुखिया शबाना खातून की पति मंजूर आलम अपने बेटे और अपने सहयोगी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. 


मारपीट के दौरान अंजूम खातून के पति मोहम्मद सुलेमान गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. वही पीड़िता अंजूम खातून के साथ  गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों की सहयोग से थाना पहुंचकर आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. हबीबपुर थाना की पुलिस इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता