ब्रेकिंग
बिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानबिहार में NIA की बड़ी कार्रवाई: मुख्य पार्षद के घर छापेमारी से हड़कंप, करमुल्लाह अंसारी को साथ ले गई जांच एजेंसीBihar News : जेल में 19 साल के रोशन की मौत पर बवाल, तेजस्वी यादव ने NHRC से कहा- सच सामने लाने के लिए हो स्वतंत्र जांचअब गंगा में नहीं गिरेगा शहर का गंदा पानी, 19 नालों पर लगेगी रोक; 51 MLD STP से बदलेगी तस्वीरमामूली विवाद में खूनी खेल, चाकूबाजी में एक की मौत; तीन गंभीर घायल, इलाके में हड़कंपAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञान

भागलपुर में लगातार हो रही बम धमाकों की जांच शुरू, आतंकी कनेक्शन भी जांच रही ATS

BHAGALPUR : सिल्क सिटी भागलपुर आज कल बारूद की ढेर पर है. यहां लगातार हो रहे बम धमाकों से पुलिस प्रशासन भी हैरान है. रेशम नगरी के नाथनगर समेत अन्य हिस्से में छिपा कर रखे गए शक्

भागलपुर में लगातार हो रही बम धमाकों की जांच शुरू, आतंकी कनेक्शन भी जांच रही ATS
First Bihar
3 मिनट

BHAGALPUR : सिल्क सिटी भागलपुर आज कल बारूद की ढेर पर है. यहां लगातार हो रहे बम धमाकों से पुलिस प्रशासन भी हैरान है. रेशम नगरी के नाथनगर समेत अन्य हिस्से में छिपा कर रखे गए शक्तिशाली बमों के धमाके में पांच दिनों के अंदर दो लोगों की जिंदगी लील लेने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है. अब खबर आ रही है कि इन बम धमाकों की जांच होगी. इसके लिए एटीएस की टीम गठित की गई है जो इसकी जांच करेगी. इन धमाकों के आतंकी कनेक्शन की भी जांच की जाएगी. 

बता दें कि भागलपुर जिले में एक बार फिर बम मिलने की सूचना पर मौके पर ललमटिया थाना पुलिस और बम निरोधक दस्ता टीम पहुंची है. मामला भागलपुर जिले के नाथनगर ललमटिया थाना अंतर्गत हड़िया पट्टी में बम मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया है. इलाके में भगदड़ जैसे माहौल बन गया. जैसे ही पुलिस को सूचना मिली मौके पर ललमटिया पुलिस थाना दलबल के साथ पहुचं कर इलाके को घेरा बंदी कर दिया और बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया. बम निरोधक दस्ता जब जांच की तो कपड़ा का गेंद नुमा था जिससे जांच टीम ने क्षत विक्षत कर दिया और चले गए. 


आपको बता दें कि भागलपुर जिले के नाथनगर में 9 दिसंबर को रेलवे ट्रैक किनारे बम ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हुई थी फिर 11 दिसंबर को मोमिन टोला में बम ब्लास्ट में दो बच्चे आंशिक रूप से जख्मी हुए था और नाथनगर के मकदूम साह दरगाह घाट पर टिफिन बम ब्लास्ट होने से एक बच्चे की मौत हुई थी फिर 14 दिसम्बर को जगदीशपुर के सैदपुर गांव स्थित बहियार में दो जिंदा बम के साथ दो युवक पकड़ाया था जिसको लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है. आखिरकार कौन सिल्क सिटी भागलपुर को बारूद के ढेर पर धकेलने का प्रयास कर रही है. बहराल देखना ये होगा कि पुलिस अपराधियों के गिरेबान तक कब पहुंचती है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता