ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

भागलपुर में बोलेरो ने 3 सगी बहनों को कुचला, मौके पर ही एक बच्ची की दर्दनाक मौत

BHAGALPUR : जिले में लक्ष्मिनियां पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ़्तार एक बोलेरो गाड़ी ने 3 सगी बहनों को कुचल दिया. जिसमें से एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

भागलपुर में बोलेरो ने 3 सगी बहनों को कुचला, मौके पर ही एक बच्ची की दर्दनाक मौत
First Bihar
2 मिनट

BHAGALPUR :  जिले में लक्ष्मिनियां पुल के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ़्तार एक बोलेरो गाड़ी ने 3 सगी बहनों को कुचल दिया. जिसमें से एक बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद मृतक बच्ची के घर में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. इस हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है.


मामला भागलपुर जिले के कजरैली थाना इलाके की है, जहां लक्ष्मिनियां पुल के पास एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने तीन बच्चियों को रौंद दिया. जिसमें से एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य बच्चियां गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. दोनों जख्मियों को इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक बच्ची की पहचान सोनाक्षी कुमारी (4) के रूप में की गई है. पल्लवी कुमारी (8) और मीनाक्षी कुमारी (10) गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. तीनों तेतरहार निवासी निरंजन यादव की पुत्री है.


इस हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने अमरपुर-भागलपुर रोड जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोगों ने बताया कि लक्ष्मीनियां पुल के पास तीनों सगी बहनें बासा पर जाने के लिए हाथ पकड़ कर सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने तीनों को कुचल दिया.


घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आनन-फानन में घटनास्थल पर जमा हो गये और प्रदर्शन करने लगे. हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक से वाहन की चाबी छीन ली तथा मारपीट करने लगे. लक्ष्मीनिया पुल के पास हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की तत्परता के कारण बोलेरो चालक लालू मंडल की जान बची. वह बांका जिले के छतारा का रहने वाला है.