ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

भागलपुर में भी पटना जंक्शन जैसा कांड, स्टेशन चौराहे के डिस्प्ले पर चल गया ये सब

BHAGALPUR: बिहार में आए दिन शरारती तत्व के नए-नए कारनामे निकलकर सामने आते रहते हैं। लगभग 1 महीने पहले ही पटना जंक्

भागलपुर में भी पटना जंक्शन जैसा कांड, स्टेशन चौराहे के डिस्प्ले पर चल गया ये सब
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में आए दिन शरारती तत्व के नए-नए कारनामे निकलकर सामने आते रहते हैं। लगभग 1 महीने पहले ही पटना जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 10 पर गंदी वीडियो चलने का अभी मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि अब भागलपुर रेलवे स्टेशन से कुछ ऐसा ही मामला निकल कर सामने आया है।


दरअसल,रेलवे स्टेशन के निकट अंबेडकर चौक के समीप लगे डिस्प्ले बोर्ड पर सोमवार की देर रात अचानक वेश्‍यावृत्ति का विज्ञापन चलने की खबर से हड़कंप मच गया। काफी बिजी चौराहा होने की वजह से यहां हमेशा लोगों की भीड़ रहती है। ऐसे में डिस्प्ले बोर्ड पर चल रहे इस अश्लील विज्ञापन को देख वहां बड़ी संख्या में लोग जुट गए। कुछ लोग डिस्प्ले बोर्ड का वीडियो भी बनाने लगे। थोड़ी ही देर में शहर में यह बात आग की तरह फैल गई। 


वहीं, इस घटना सूचना मिलने पर आनन-फानन आलाधिकारी पहुंचे और डिस्प्ले बोर्ड को उतरवा दिया। डिस्प्ले बोर्ड का संचालन जीवन जागृति सोसायटी के जिम्मे था। संस्था की ओर से अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


बताया जा रहा है कि, जांच में पता चला कि नगर निगम ने अंबेडकर चौक के सुंदरीकरण की जिम्मेदारी जीवन जागृति सोसाइटी को दी है। सोसाइटी ने चौराहे पर डिस्प्ले बोर्ड लगाया था। उस पर यातायात नियमों के पालन करने सहित अन्य जागरुकता वाले संदेश संस्था द्वारा चलाए जा रहे थे। तभी बोर्ड में लगी चिप को किसी ने निकाल कर अश्लील सूचना वाली चिप लगा दी। बाद में पुलिस बोर्ड को जब्त करके अपने साथ कोतवाली थाने ले गई। 


इधर,इस मामले को लेकर कोतवाली इंस्पेक्टर जवाहर प्रसाद यादव ने कहा कि संस्था के अध्यक्ष डा. अजय कुमार के आवेदन पर मुकदमा दर्ज किया गया है, लेकिन किसने यह हरकत की है उसकी पहचान के लिए चौराहे पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।