ब्रेकिंग
तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्ते

भागलपुर में कोसी का कहर: छतों पर जिंदगी गुजारने को मजबूर बाढ़ पीड़ित, सरकारी मदद का इंतजार

भागलपुर के मदरोनी में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कई परिवार कई दिनों से बाढ़ के पानी से घिरे हैं और छतों पर रहने को मजबूर हैं। प्रभावित लोगों ने प्रशासन से भोजन, पेयजल, दवाइयों और राहत सामग्री की तत्काल मांग की है।

Bihar Flood
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood: भागलपुर के मदरोनी इलाके में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति लगातार गंभीर बनी हुई है। कई घर पिछले कई दिनों से बाढ़ के पानी की चपेट में हैं। पानी से घिरे परिवारों के सामने रहने, खाने-पीने और रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। हालात ऐसे हैं कि कई लोग अपने घरों को छोड़ने के बजाय छतों पर रहने को मजबूर हैं।



बाढ़ के पानी ने लोगों की सामान्य जिंदगी पूरी तरह प्रभावित कर दी है। घरों में पानी घुसने से परिवारों को सुरक्षित स्थान तलाशने में परेशानी हो रही है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। लगातार जलजमाव के कारण लोगों को भोजन, पीने का पानी और अन्य जरूरी सामान जुटाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।



स्थानीय लोगों का कहना है कि बाढ़ का पानी कई दिनों से उनके घरों के आसपास जमा है, लेकिन अब तक पर्याप्त मात्रा में सरकारी राहत सामग्री नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीणों को प्रशासन से तत्काल सहायता की उम्मीद है बाढ़ प्रभावित परिवारों की मांग है कि उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ-साथ भोजन, पेयजल, दवाइयां और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।



इस संकट की घड़ी में कुछ समाजसेवी लगातार बाढ़ पीड़ितों की मदद में जुटे हुए हैं। वे प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। उनकी पहल से कई जरूरतमंद परिवारों को सहारा मिल रहा है हालांकि, प्रभावित क्षेत्र की स्थिति को देखते हुए व्यापक स्तर पर राहत और बचाव कार्य की जरूरत बनी हुई है।



मदरोनी में कोसी का बढ़ता पानी लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। छतों पर गुजरती रातें और सीमित संसाधनों के बीच जीवन काट रहे परिवार अब प्रशासन की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि बाढ़ पीड़ितों तक पर्याप्त सरकारी मदद कब पहुंचेगी और उन्हें इस संकट से कब राहत मिलेगी।

रिपोर्ट- शयामानंद सिंह, भागलपुर

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता