ब्रेकिंग
तीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेतीज की खुशियां मातम में बदलीं: बाढ़ के पानी में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहरामBihar News: पितृपक्ष महासंगम मेले की तैयारी तेज, 5 जिलों से 10 BAS अफसर गया में प्रतिनियुक्त...पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, लालबाग के राजा ने पहना 55 लाख का मुकुट; राज्यपाल ने उतारी आरतीसाइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेजUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्ते

साइबर ठगों से सावधान: शादी का कार्ड डाउनलोड करते ही खाते से उड़ गए 1.76 लाख रुपये, WhatsApp पर आया था APK मैसेज

whatsapp पर आए शादी का कार्ड ओपेन करते ही मोबाइल हैक हो गया और साइबर अपराधियों ने बैंक अकाउंट से एक लाख 76 हजार रुपये उड़ा लिये। मोबाइल पर निमंत्रण कार्ड मंगवाने वाले हो जाए सावधान, एपीके फाइल को कभी डाउनलोड ना करें।

उत्तर प्रदेश न्यूज
WhatsApp पर आया शादी का निमंत्रण पत्र
© AI-generated image
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

Cyber Crime: आजकल लोग घर-घर निमंत्रण पत्र भेजने की जगह मोबाइल पर ही इंविटेशन कार्ड भेजने लगे हैं। इससे समय की तो बचत होती ही है, साथ ही साथ परेशानी से भी लोग बचते हैं। लेकिन इसका फायदा साइबर अपराधी उठा रहे हैं और लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। 


दरअसल साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाते हुए शादी के निमंत्रण पत्र के नाम पर भेजी गई APK फाइल के जरिए एक व्यक्ति के बैंक खाते से 1.76 लाख रुपये उड़ा लिए। मामला यूपी के जौनपुर स्थित गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र का है। जहां कुरेथू गांव निवासी प्रिंस यादव को साइबर अपराधियों ने अपना शिकार बनाया। 


प्रिंस यादव धोखाधड़ी के शिकार हो गये। शादी का निमंत्रण पत्र का एपीके फाइल व्हाट्सएप पर भेजा गया और खाते से एक लाख 76 हजार रुपये निकाल लिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। 


WhatsApp पर आया शादी का निमंत्रण पत्र

मिली जानकारी के अनुसार 6 सितंबर को प्रिंस यादव के WhatsApp पर एक अनजान मोबाइल नंबर से शादी के निमंत्रण पत्र के नाम से APK फाइल भेजी गई थी। प्रिंस ने जैसे ही उस फाइल को डाउनलोड किया और उसे ओपेन किया तो उसका मोबाइल हैक हो गया। जिसके बाद साइबर अपराधियों ने प्रिंस यादव के बैंक अकाउंट से 4 बार ट्रांजैक्शन किया और 1,76,850 रुपये निकाल लिए। जब अकाउंट से पैसा निकलने का मैसेज मोबाइल पर मिला तो पीड़ित प्रिंस यादव के होश उड़ गए। उन्हें समझ में नहीं आया कि पैसा किसने और कैसे निकाल लिया। 


चार ट्रांजैक्शन में निकाली गई रकम

पीड़ित प्रिंस यादव तुरंत यूनियन बैंक गये और इस बात की जानकारी बैंक मैनेजर को दी। बैंक अधिकारी ने बैंक अकाउंट चेक करके बताया कि  गूगल आईडी के माध्यम से अलग-अलग ट्रांजैक्शन कर पैसे को ट्रांसफर किया गया है। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई। प्रिंस यादव ने बताया कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि शादी के निमंत्रण पत्र के नाम से भेजी गई एक फाइल खोलना उनके लिए इतना भारी पड़ सकता है।


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस साइबर ठगी के इस मामले में पुलिस मोबाइल नंबर, ट्रांजैक्शन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच कर रही है।


अंजान APK फाइल से रहें सावधान

यह घटना एक बार फिर लोगों को साइबर ठगी के नए तरीकों से सावधान रहने का संदेश देती है। किसी भी अंजान नंबर से WhatsApp पर आई APK फाइल को डाउनलोड या इंस्टॉल नहीं करना चाहिए। खासकर शादी के निमंत्रण, नौकरी, बैंक अपडेट या किसी ऑफर के नाम पर भेजी गई संदिग्ध फाइलों को खोलने से पहले उसकी सत्यता की जांच करना बेहद जरूरी है।