ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar News: बिहार में गंगा स्नान के दौरान बड़ा हादसा, दो बच्चों की डूबकर मौत; दो की बाल-बाल बची जान

Bihar News: भागलपुर के कुप्पाघाट में दीपावली के दिन गंगा स्नान के दौरान चार बच्चे डूबे, दो की मौत हो गई। मृतकों में एक भाई और एक बहन शामिल हैं। प्रशासन ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजनों में कोहराम।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर में दीपावली के दिन गंगा स्नान करने पहुंचे चार बच्चों के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। बरारी थाना क्षेत्र के कुप्पाघाट में गंगा में नहाते समय चारों बच्चे डूब गए। स्थानीय लोगों ने दो बच्चों को किसी तरह बचा लिया, जबकि दो की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतकों के परिजनों में कोहराम का माहौल है।


जानकारी के अनुसार, सोमवार को मोहम्मद मुर्तजा अपने तीन बच्चों और एक भतीजी को लेकर गंगा स्नान के लिए कुप्पाघाट घाट पर पहुंचे थे। चारों बच्चे गंगा में स्नान कर रहे थे, इसी दौरान तेज बहाव में बहने लगे। घटना के समय घाट पर मौजूद लोगों ने तुरंत प्रयास कर दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। करीब आधे घंटे की तलाश के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।


मृत बच्चों की पहचान मुस्तफापुर निवासी मोहम्मद मुर्तजा के पुत्र समी अहमद (9) और मोहम्मद टिंकू की पुत्री नजमा खातून (9) के रूप में हुई है। दोनों बच्चे आपस में चचेरे भाई-बहन थे। वहीं, दो अन्य बच्चों को स्थानीय लोगों की मदद से बचा लिया गया, जिनका इलाज मायागंज अस्पताल में चल रहा है।


मृतका नजमा खातून की मां ने बताया कि सभी बच्चे मदरसे से पढ़कर लौटे थे। इसके बाद मुर्तजा उन्हें गंगा स्नान के लिए ले गए थे। पीड़िता ने कहा कि “छह महीने पहले मेरे पति की मौत हो चुकी है। अब बेटी भी चली गई। तीन बेटियों के सहारे किसी तरह घर चलता था, अब सब कुछ उजड़ गया।”


घटना की सूचना मिलते ही बरारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। बरारी थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार ने बताया कि दो बच्चों की जान बच गई है जबकि दो की मौत हो चुकी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजा देने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता