ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: छठ की तैयारी के दौरान नदी में डूबे 6 बच्चे, चार की मौत

भागलपुर के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव में छठ पूजा की तैयारी के दौरान 6 बच्चे नदी में डूब गए, जिनमें 4 की मौत हो गई। सभी बच्चे छट्टू टोला के निवासी थे। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं।

बिहार
परिजनों के बीच मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: बिहार के भागलपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर नहाने गये 6 बच्चे नदी में डूब गये। ये बच्चे छठ पूजा की तैयारी करने के लिए घर से निकले थे। जिसमें चार की मौत हो गयी। घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के नवटोलिया गांव की है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आगे कार्रवाई में जुटी है। 


स्थानीय निवासी कैलाश मंडल ने बताया कि बच्चे छठ घाट की तैयारी के लिए वहां गये थे और इसी दौरान स्नान करते समय यह हादसा हुआ। घटना की सूचना मिलते ही इस्माइलपुर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।


मृतकों में सभी बच्चे छट्टू टोला के निवासी थे। इनमें नवटोलिया निवासी मिथिलेश कुमार के 10 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और किशोरी मंडल के लगभग 10 वर्षीय पुत्र नंदन कुमार (ग्राम छट्ठू सिंह टोला, पोस्ट इस्माइलपुर, थाना इस्माइलपुर) की पहचान हुई है।


लोगों ने बताया कि एक-एक करके सभी बच्चे डूब गए। ग्रामीणों और गोताखोरों की मदद से सभी बच्चों को बाहर निकाला गया और इस्माइलपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। स्थानीय जनप्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। इस्माइलपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।भागलपुर में दर्दनाक हादसा: छठ की तैयारी के दौरान नदी में डूबे 6 बच्चे, चार की मौत

भागलपुर में दर्दनाक हादसा: छठ की तैयारी के दौरान नदी में डूबे 6 बच्चे, चार की मौत

टैग्स